{"_id":"648863f20ef0bd097e03cdf4","slug":"teen-dies-due-to-drowning-while-taking-bath-in-eastern-yamuna-canal-shamli-news-c-26-1-smrt1048-4332-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पूर्वी यमुना नहर में नहाते समय किशोर की पानी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पूर्वी यमुना नहर में नहाते समय किशोर की पानी में डूबने से मौत
Tue, 13 Jun 2023 06:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 13 Jun 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
- गांव बामनौली में मामा के यहां आया था दिल्ली निवासी किशोर
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना मार्ग पर पूर्वी यमुना नहर में नहाते समय एक किशोर पानी में डूब गया। तलाश के बाद किशोर का शव पानी से बरामद हो गया। दिल्ली निवासी किशोर गांव बामनौली में अपने मामा के यहां आया था। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना शव को ले गए।
दिल्ली के उत्तम नगर निवासी पीयूष शर्मा (17) अपने मामा के यहां आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव बामनौली में आया हुआ था। मंगलवार दोपहर को पीयूष अपने मामा विपिन के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना मार्ग स्थित पूर्वी यमुना नहर में नहाने गया था। विपिन के साथ उसके दो पुत्र व एक भतीजा भी नहाने गया था। विपिन और चारों किशोर जब नहर में नहा रहे थे तो अचानक पैर फिसलने से पीयूष पानी में डूब गया। पीयूष को पानी में डूबता देख उसके साथ नहा रहे अन्य लोगों ने शोर मचाया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और निकट के गांव के गोताखोर बुलाकर किशोर की पानी में तलाश शुरू कराई। काफी देर बाद किशोर को बाहर निकाला गया।
इसके बाद किशोर को सीएचसी शामली ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को अपने साथ ले गए।