फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teddy Bear Day celebrated in its own style

भाई-बहन को दिया टेडी बीयर का गिफ्ट

Mon, 10 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teddy Bear Day celebrated in its own style
शामली में टेडी वेयर के साथ खेलते श्रद्वा व श्रेष्ठ - फोटो : SHAMLI
अपने अपने अंदाज में मनाया टेडी बीयर डे
विज्ञापन

शामली। वेलेंटाइन वीक में सोमवार को टेडी बीयर डे को बच्चों ने अपने ही अंदाज में मनाया। स्कूल और ट्यूशन में साथ पढ़ने वाले दोस्तों को मिनी टेडी गिफ्ट किए। शाम को घर पर भाई बहनों ने एक-दूसरे को गिफ्ट दिए और जमकर मस्ती की।
दरअसल, सुबह से ही बच्चों में इसे लेकर क्रेज था। कुछ बच्चों ने तो अपने स्कूल के दोस्तों के लिए पहले ही मम्मी पापा से मिनी टेडी बीयर मंगा लिए थे। सुबह स्कूल बैग में रख कर ले गए और अपनी स्कूल के दोस्तों को गिफ्ट किए। शाम को ट्यूशन में भी बहुत से बच्चे टेडी लेकर गए और अपने मित्रों को उपहार दिया।
विज्ञापन

देव के लिए गिफ्ट लाई देवांशी
इंटर की पढ़ाई के बाद कोचिंग कर रही बुढ़ाना रोड निवासी देवांशी ने बताया कि सुबह उसका भाई देव स्कूल गया तो वह मार्केट जाकर उसके लिए टेडीबीयर लेकर आई। देव ने अपने दोस्त के लिए भी एक ओर छोटा टेडी बीयर मंगाया और शाम को ट्यूशन में अपने दोस्त को गिफ्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिफ्ट के बाद मार्केट में की शॉपिंग
कमला कालोनी निवासी यश अपने चचेरे भाई प्रणव और बहन श्रुति के लिए बाजार से टेडी बीयर लाया और उन्हें गिफ्ट किया। बाद में तीनों भाई बहन ने बाजार जाकर खूब शॉपिंग की और चाट-पकौड़ी का लुत्फ लिया।
मम्मी ने गिफ्ट किए टेडी बीयर
कैराना रोड निवासी श्रद्धा और श्रेष्ठ के लिए उनकी मम्मी ही मार्केट से कई तरह के टेडी बीयर लाई। दोनों को उन्होंने दो दो टेडी बीयर गिफ्ट किए तो दोनों भाई बहन काफी खुश हुए।

अमीषी को स्कूल से लौटते ही मिला गिफ्ट
शिवगंज मंडी निवासी अमीषी के लिए उनकी दादी वीना दो टेडी बीयर लाई। दोपहर बाद जब अमीषी घर लौटी तो दादी ने गिफ्ट दिया। अमीषी खुश हो गई और शाम तक टेडी बीयर से ही खेलती रही।
अर्नव और एश्वी के लिए दो टेडी बीयर लाई मम्मी
अर्नव और एश्वी के लिए उनकी मम्मी टेडी बीयर लाई। अर्णव के लिए लाल रंग का बड़ा टेडी और एश्वी को छोटा टेडी दिया। इसके बाद दोनों भाई - बहन खूब खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed