{"_id":"64e7a85fef94d046770aef34","slug":"technician-doing-treatment-sitting-on-doctors-chair-shamli-news-c-26-1-sal1002-7876-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: चिकित्सक की कुर्सी पर बैठकर टेक्नीशियन कर रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: चिकित्सक की कुर्सी पर बैठकर टेक्नीशियन कर रहा उपचार
विज्ञापन
झिंझाना। सीएचसी पर तैनात ओटी टेक्नीशियन मरीजों का उपचार करते हुए दवाइयां लिख रहा है। जबकि ओपीडी में मरीजों को देखने के लिए चिकित्सक तैनात हैं।
कस्बे में सीएचसी स्टाफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। यहां पर तैनात चिकित्सक अपनी ड्यूटी से नदारद रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर चिकित्सक की अनुपस्थिति में सीएचसी पर तैनात एक ओटी टेक्नीशियन शुभम कश्यप चिकित्सक की कुर्सी पर बैठकर मौजूद मरीजों को उपचार दे रहा था। जबकि नियमानुसार मरीजों को केवल चिकित्सक ही उपचार दे सकते हैं। इस मामले में जब प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ऊन डाक्टर सलीम से बात की गयी, तो उन्होंने बताया कि ओटी टेक्नीशियन चिकित्सक की कुर्सी पर बैठकर मरीजों को उपचार नहीं दे सकता। मामले की जांच की जाएगी। संवाद