{"_id":"62ec13039c2a77455d644ed7","slug":"team-reached-bhattu-to-investigate-irregularities-shamli-news-mrt5998665175","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में अनियमितता की जांच को भाट्टू गांव पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में अनियमितता की जांच को भाट्टू गांव पहुंची टीम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाट्टू में प्रधान व ग्राम सचिव पर विकास कार्यों के लिए आया सरकारी धन हड़पने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। डीएम के साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की गई थी। विकास कार्यों की जांच के लिए बृहस्पतिवार को गांव में अधिकारियों की टीम पहुंची।
भाट्टू गांव ने अजब सिंह पुत्र किशन व प्रदीप पुत्र राजकुमार ने नौ मई को डीएम जसजीत कौर से शिकायत की थी। जिसमें बताया था कि ग्राम पंचायत भाट्टू के ग्राम पंचायत निधि खाते से जो पैसा निकाला गया है। उससे गांव में कोई भी कार्य नहीं हुआ है। ग्रामीण अजब सिंह व प्रदीप का आरोप है गांव के विकास कार्य के लिए नौ लाख रुपये आए थे। जिसमें गांव में सफाई कार्य, नाला मरम्मत, हैंडपंप रिबोर व आरसीसी सड़क निर्माण नहीं कराया गया। मनरेगा में मिट्टी का कार्य मजदूरों से न कराकर ट्रैक्टर से कराया गया है। मजदूरों से केवल उसे समतल कराया है।
आरोप लगाया कि मस्टर रोल में जो आदमी दिखाए गए हैं, उन रास्तों पर किसी मजदूर ने काम नहीं किया। सभी मजदूर प्रधान पक्ष के परिवार से संबंधित हैं। विकास कार्यों का पैसा ग्राम प्रधान और सचिव ने हड़प लिया है। गांव में टीम बृहस्पतिवार को विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंची। जांच में शामिल जल निगम के सहायक अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि अभी ग्राम प्रधान के विकास कार्यों की जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। वहीं, ग्राम प्रधान कोमल बावरा का कहना कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।