फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Team arrived from Saharanpur to investigate irregularities

अनियमितताओं की जांच के लिए पहुंची सहारनपुर से टीम

Fri, 10 Jul 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Team arrived from Saharanpur to investigate irregularities
थानाभवन। कस्बे के एक सभासद द्वारा मंडलायुक्त को की गई नगर पंचायत में अनियमितता की जांच के बाद बृहस्पतिवार को सहारनपुर से छह सदस्यीय टीम ने कस्बे में पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड 17 के सभासद महबूब ने करीब एक सप्ताह पूर्व मंडलायुक्त को शिकायत कर आरोप लगाया था कि नगर पंचायत थाना भवन में पिछले कुछ समय से लगातार अनियमितताएं बरती जा रही हैं। उन्होंने मंडलायुक्त से जांच कराए जाने की मांग की थी। सभासद ने तीन साल के अंतराल में एलईडी ट्यूब लाइट की खरीदारी, दस साल पूर्व घटिया सामग्री के डाले गए एक लिंटर के गिर जाने के बाद कागजों में ब्लैक लिस्ट किए गए ठेकेदार के पार्टनर को काम देने और पुरानी दीवारों पर प्लास्टर कर नई दीवारों का भुगतान करने में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है। बृहस्पतिवार को सहारनपुर कमिश्नर कार्यालय की छह सदस्य टीम थानाभवन पहुंची। उन्होंने नगर पंचायत में तमाम बिंदुओं पर जांच की। जांच के बाद टीम ने फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार किया है। टीम के सदस्यों ने बताया कि वह अपनी जांच रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपेंगे। उनके स्तर से ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को जांच टीम आई थी। नगर पंचायत से जो जानकारी मांगी गई, वह टीम को उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed