{"_id":"0590405d78d79b2b5d48d31b22082001","slug":"teachers-are-nation-builders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" राष्ट्र निर्माता हैं शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र निर्माता हैं शिक्षक
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली । उप्र माध्यमिक शिक्षा संघ चेतनारायण गुट के तत्वावधान में शैक्षिक विचार गोष्ठी में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर मंथन किया। डीएम ने कहा कि शिक्षक राष्ट्रनिर्माता है। उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
सोमवार को नगर के वीवी इंटर कालेज में गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप डीएम ओपी वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। कहा कि शिक्षक समाज को अपनी दिशा प्रदान करता है। छात्र फिरोज खान एवं निर्दोष शर्मा के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। संघ के संरक्षक जयप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में गोष्ठी में वर्ष 2015-16 की जनपदीय कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई।
नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक एमएस सिद्दीकी ने कहा कि संगठन और संघर्ष शिक्षक की पहचान है। संघ के संरक्षक रणधीर सिंह ने कहा कि वर्तमान में शिक्षकों की जो उपलब्धियां हैं वह संगठन के द्वारा प्राप्त की गई हैं। आरके इंटर कालेज के प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह, जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिका ढ़ाका नई कार्यकारिणी को बधाई दी।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, विनीत गुलाटी, सुखवीर सिंह, केडी यादव, संजय यादव, बाल किशोर निशा मिश्रा, ईश्वरदास, देेवेंद्र शर्मा अनुज राठी, उषा शर्मा, अलका संगल, भूषण, डॉ. शशि वर्मा, निर्मल संगल, निशार अहमद, सुनील, सीमा सहरावत, विजेंद्र सिंह, नीटू कुमार, श्रवण कुमार मलूक, नीरज, अनुराग आदि रहे।