फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teacher thrashed children in Madrasa, children reached Shamli in train

Shamli News: मदरसे में बच्चों को शिक्षक ने पीटा, ट्रेन में शामली पहुंचे बच्चे

Sun, 16 Jul 2023 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Teacher thrashed children in Madrasa, children reached Shamli in train
- रातभर रेलवे स्टेशन पर बैठे रहे बच्चे, जीआरपी पुलिस ने तीनों बच्चों को पूछताछ के बाद चाइल्ड केयर सेंटर भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बागपत के रटौल के मदरसे में एक शिक्षक ने बच्चों की पिटाई कर दी, जिसके बाद तीन बच्चे भागकर रेलवे स्टेशन शामली में पहुंच गए। रातभर बच्चों के रेलवे स्टेशन पर होने की सूचना पर जीआरपी पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की और उनको मेडिकल परीक्षण कराने के बाद चाइल्ड केयर सेंटर के सुपुर्द कर दिया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई।

शुक्रवार की देर रात्रि करीब एक बजे शामली रेलवे स्टेशन की जीआरपी पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को तीन बच्चे लावारिश अवस्था में रेलवे स्टेशन पर बैठे हुए मिले। पुलिस के पूछताछ करने पर बच्चों ने अपने नाम अब्दुल समद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बघरा जनपद मुजफ्फरनगर, अब्दुल कयूम पुत्र अलीजान निवासी खरड जनपद मुजफ्फरनगर व मुबीन पुत्र हाशिम निवासी गांव जागोस जनपद बागपत बताया। बच्चों ने बताया कि वह बागपत जनपद के रटौल के मदरसे में पढ़ते है, जहां शिक्षक द्वारा उनकी पिटाई की गई और उसी डर से वह वहां से ट्रेन में बैठकर शामली पहुंचे है। पुलिस ने तीनों बच्चें का मेडिकल चेकअप कराते हुए चाइल्ड केयर सेंटर को सौंप दिए। उसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed