फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teacher eligibility test today at 23 centers in the district, preparation completed

जिले में 23 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा आज, तैयारी पूरी

Sun, 23 Jan 2022 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Teacher eligibility test today at 23 centers in the district, preparation completed
शामली। उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 की रविवार को होगी। प्रशासन और शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारी पूरी होने का दावा किया है। प्राथमिक स्तर की 13 व उच्च प्राथमिक स्तर की 10 केेंद्रों पर यानि कुल 23 केंद्रों पर दो पाली में परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों को छह सेक्टर में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिले में 11441 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

यूपीटीईटी 28 नवंबर को पहली पाली में शुरू हो चुकी थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण बीच में ही परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। अब यह परीक्षा रविवार को होगी। प्रशासन व शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारी पूरी होने का दावा किया है। परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान समेत सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। पूर्व में बनाए गए परीक्षा केंद्रों और अभ्यर्थियों की संख्या में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं है। जिला मुख्यालय पर बनाए गए 23 केंद्रों पर दो पालियों में 11441 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक प्राथमिक स्तर की 13 केंद्रों पर होगी, जिसमें 6704 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक 10 केंद्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर की होगी। इस परीक्षा में 4737 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। डीआईओएस ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

-----
सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी परीक्षा
शामली। यूपीटीईटी का पिछली बार पेपर लीक होने को देखते हुए इस बार सुरक्षा के और कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। छह सेक्टर मजिस्ट्रेट, 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और प्रत्येक केंद्र पर एक पर्यवेक्षक प्रशासन से और एक पर्यवेक्षक शिक्षा विभाग के मौजूद रहेंगे। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। थर्मल स्क्रीनिंग व हैंड सैनिटाइज और तलाशी के बाद केंद्र में अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी और वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
उच्च प्राथमिक स्तर के केंद्र - अभ्यर्थियों की संख्या
वीवी पीजी कालेज - 500
हिंदू कन्या इंटर कालेज - 500
राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज - 600
वीवी इंटर कालेज - 500
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल - 500
सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल - 500
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज- 500
बीएसएम स्कूल - 600
श्री सत्यनारायण इंटर कालेज- 500
मदरलैंड पब्लिक स्कूल - 37
-----
प्राथमिक स्तर के केंद्र- अभ्यर्थियों की संख्या
वीवी पीजी कालेज - 500
हिंदू कन्या इंटर कालेज - 500
राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज - 600
वीवी इंटर कालेज- 500
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल - 500
सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल - 500
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज - 500
बीएसएम स्कूल - 600
श्री सत्यनारायण इंटर कालेज- 500
मदरलैंड पब्लिक स्कूल - 565
महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल - 500
रॉयल पब्लिक स्कूल - 500
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल -438
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed