फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teach the farmers the tricks of co-cropping farming

किसानों को सहफसली खेती के गुर सिखाए

Thu, 06 Jan 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Teach the farmers the tricks of co-cropping farming
शामली कृषि विज्ञान केंद्र में जानकारी लेते मुजफ्फरनगर जनपद के किसान - फोटो : SHAMLI
शामली। मुजफ्फरनगर जिले के किसानों ने बृहस्पतिवार को जिले के कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचकर सहफसली खेती के बारे में जानकारी ली। किसानों को गन्ने की विभिन्न प्रजातियों और उन पर किए जा रहे शोध के बारे में बताया गया। ट्रेंच विधि व सरसों व अलसी की खेती की जानकारी भी किसानों को दी गई।
विज्ञापन

प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. ओंकार सिंह ने सब्जियों की खेती, डॉ. विकास मलिक ने गन्ने में सहफसली खेती के बारे में जानकारी दी। डॉ. एसपी सिंह ने प्राकृतिक खेती के विषय में किसानों को बताया। किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र के प्रक्षेत्र पर बने तकनीकी पार्क का भी भ्रमण कराया गया। डॉ. विकास मलिक ने गन्ने की विभिन्न प्रजातियों पर किए जा रहे रिसर्च के की जानकारी दी। मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ, मोरना, बुढ़ाना और शाहपुर ब्लॉक के 120 किसान जलालपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि फार्म पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed