फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Taprana-Shamli bypass starting from 15th October

Shamli News: 15 अक्तूबर से शुरू हो रहा टपराना- शामली बाईपास

Sat, 07 Oct 2023 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 07 Oct 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Taprana-Shamli bypass starting from 15th October
शामली। जल्द ही शहर को मेरठ-करनाल हाईवे पर भारी वाहनों के जाम से निजात मिलने वाली है। मेरठ-करनाल हाईवे का टपराना-शामली बाईपास आगामी 15 अक्तूबर से चालू हो रहा है। कुरूक्षेत्र-करनाल से आने वाले भारी वाहनों को टपराना- शामली बाईपास से होकर सहारनपुर, देहरादून, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, बिजनौर और मेरठ जाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर शामली शहर में हर समय जाम के हालात रहते हैं। जाम से वाहन चालकों के अलावा आम नागरिकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस जाम से मुक्ति के लिए ढाई साल पहले मेरठ-करनाल हाईवे के चौड़ीकरण के तहत टपराना- शामली बाईपास बनना प्रस्तावित हुआ। ढाई साल से चल रहा निर्माण अब अंतिम चरण में है। सहारनपुर रोड पर अंबा रोड से लेकर सहारनपुर क्राॅस जंक्शन तक चार लेन चौड़ीकरण कार्य अधूरा है। इसका कारण वन पर्यावरण मंत्रालय नई दिल्ली से पेड़ों के कटान की अनुमति नहीं मिलना है। व्यापारी मेरठ- करनाल हाईवे का टपराना-शामली बाईपास को मेरठ-करनाल हाईवे के पास सिंभालका उपरिगामी पुल तक चालू करने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम रविंद्र सिंह ने बागपत एनएचएआई के परियोजना निदेशक पीके सिंहा से वार्ता की। परियोजना निदेशक ने डीएम को अवगत कराया कि मेरठ करनाल का टपराना-शामली बाईपास को आगामी 15 अक्तूबर से चालू कर दिया जाएगा। डीएम ने बताया कि मेरठ- करनाल हाईवे का टपराना बाईपास आगामी 15 अक्तूबर से यातायात शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरूक्षेत्र- करनाल हाईवे से सहारनपुर, देहरादून, मुुजफ्फरनगर, हरिद्वार, बिजनौर और मेरठ जाने के लिए वाहनों को टपराना से शामली होकर सहारनपुर रोड से होकर साईंधाम के पास क्रास जक्शन से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर- बिजनौर और हरिद्वार जाने वाले वाहनों को शामली तहसील के पास से पानीपत- खटीमा से होकर और मेरठ जाने वाले वाहनों को शामली तहसील से सेहटा पुल और मेरठ-करनाल हाईवे पर सिभालका से मेरठ की ओर होकर जाना पड़ेगा।

सिंभालका से लेकर बलवा मोड़ तक बाईपास पर आवागमन बंद रहेगा

दिल्ली- शामली, सहारनपुर बाईपास का बलवा में उपरिगामी पुल के पास बिजली की हाइटेंशन लाइन शिफ्टिंग होने के बाद दिसंबर में चालू होने की संभावना है। मेरठ- करनाल हाईवे के सिंभालका से लेकर बलवा उपरिगामी पुल से दिल्ली और पानीपत की ओर की ओर जाने वाले बाईपास पर आवागमन बंद रहेगा। सिंभालका से लेकर बलवा ,दिल्ली और पानीपत जाने वाला ट्रैफिक फिलहाल बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed