फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tank connection cut on 95 lakh bill outstanding

Shamli News: 95 लाख बिल बकाया पर कटा टंकी का कनेक्शन

Sat, 14 Jan 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 14 Jan 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Tank connection cut on 95 lakh bill outstanding
शामली, चौसाना। विद्युत विभाग ने चौसाना में स्थित पानी की टंकी का विद्युत कनेक्शन काट दिया है जिससे कस्बे में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग का आरोप है कि ग्राम पंचायत पर करीब 95 लाख का बकाया था। तमाम कोशिशों के बाद भी ग्राम पंचायत ने बिल नहीं भरा तो उच्चाधिकारियों के आदेश पर कनेक्शन काटना पड़ा।
विज्ञापन

चौसाना-थानाभवन मार्ग पर स्थित पानी की टंकी का निर्माण जल निगम ने करीब 20 वर्ष पूर्व कराया गया था। जिसके बाद टंकी को ग्राम पंचायत को हस्तांतरित कर दी गई थी। चौसाना की कुल आबादी लगभग 22 हजार है। जिसमें करीब तीन हजार ग्रामीणों ने जल विभाग से टंकी का कनेक्शन लिया हुआ है। बीते मंगलवार को विद्युत विभाग ने पानी की टंकी का कनेक्शन काट दिया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि टंकी का कनेक्शन ग्राम पंचायत के नाम पर है। जिस पर करीब 95 लाख रुपये का बकाया बिल था। जिसके लिए वर्तमान ग्राम प्रधान को अक्टूबर माह में बकाया बिल के भुगतान के लिए कहा गया तो ग्राम प्रधान ने बिल भरने से इंकार कर दिया। इसके बाद उच्चाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेजी।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कनेक्शन को काट दिया गया। कनेक्शन कट जाने के बाद से ग्रामीणों को पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है, जिससे काफी समस्या का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है। ग्रामीण एक-दूसरे ग्रामीणों के घरों में लगे सबमर्सिबल से पानी की पूर्ति कर रहे है। जेई सिकंदर यादव का कहना है कि लंबे समय से बिल बकाया था, जिसके लिए कई बार ग्राम प्रधान को बिल रिसीव कराकर भरने को कहा गया तो उन्होंने भरने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि यह बिल पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed