फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tania was first in Mehndi competition

मेहंदी प्रतियोगिता में तानिया प्रथम रही

Thu, 23 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tania was first in Mehndi competition
कैराना विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक युवा महोत्सव में स्वागतगान प्रस्तुत क? - फोटो : SHAMLI
मेहंदी प्रतियोगिता में तानिया प्रथम रही
विज्ञापन

कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना में दो दिवसीय संास्कृतिक युवा महोत्सव का धूमधाम के साथ समापन हुआ।
कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता में तानिया ने प्रथम, अरशी एवं नाजिया ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा बुशरा एवं नय्यर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में नासिर ने प्रथम, मोनू कुमार ने द्वितीय तथा नीरज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में सिरीन ने प्रथम, सरवीन पंवार ने द्वितीय एवं नाजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गीत गायन प्रतियोगिता में अंजलि, नवीन कुमार एवं सिरीन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सलाद एवं फूल साज-सज्जा प्रतियोगिता में गजाला प्रथम, सिरीन द्वितीय तथा नाजिया तृतीय रही। कार्यक्रम के संयोजक डा. नीतू त्यागी एवं हंसराज रहे। समूह चर्चा प्रतियोगिता में राहिल सिद्दीकी ने प्रथम, नासिर ने द्वितीय तथा नौशाद अली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रीति निराला ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय तथा गजाला एवं आस्फा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सिरीन प्रथम, नाजिया द्वितीय तथा अस्फा तृतीय रही। क्विज प्रतियोगिता में टीम डी ने प्रथम स्थान, बी द्वितीय तथा ए ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डा. चमन लाल, डा. भूमेश कुमार, डा हरेन्द्र सिंह, डा. राकेश कुमार, डा. हंसराज, डा. संदीप कुमार, डा. योगेेंद्र कुमार, डा. दीपक कुमार, डा. नीतू त्यागी, डा. आंचल यादव, डा. मदन पाल, डा. उत्तम कुमार, डा. मुकेश कुमार एवं डा. रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed