{"_id":"5cbb57dcbdec22143a68077f","slug":"tan-ke-saath-man-ko-bajboot-banaaye","type":"story","status":"publish","title_hn":"तन के साथ मन से भी मजबूत बनें बेटियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तन के साथ मन से भी मजबूत बनें बेटियां
Sat, 20 Apr 2019 11:03 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के अपराजिता अभियान के अंतर्गत शनिवार को कस्बा बनत के देवी उमराकौर वैदिक इंटर कालेज में सेल्फ डिफेंस शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को ताइक्वांडो और शूटिंग के साथ आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या देवेंद्र पाल राणा, समाजसेवी वीणा अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। इसके बाद कोच कोमल सिंह और उनकी सहायक अंजली विश्वकर्मा ने छात्राओं को ताइक्वांडो के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि यदि कोई अचानक हमला करे तो किस तरह बचा जा सकता है। उन्होंने पंच, किक और ब्लॉक आदि की तकनीकी जानकारी दी। बताया कि आत्मरक्षा के लिए तन के साथ मन से भी मजबूत होना जरूरी है। यदि मन मजबूत होगा तो सामने वाले की गलत हरकत का तुरंत जवाब दिया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को अपने खान पान पर भी ध्यान देने की सलाह दी। शूटिंग कोच रिचा मलिक ने बताया कि आजकल अभिभावक भी बेटियों को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे। निशानेबाजी में भी कई बेटियां देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। जिले में कई होनहार शूटर हैं। उन्होंने छात्राओं को निशानेबाजी सीखने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवी वीणा अग्रवाल ने बेटियों को पुलिस हेल्प लाइन के नंबरों की जानकारी दी। कहा कि बेटियां इतनी मजबूत बनें कि कोई उन्हें परेशान करने की हिम्मत ही ना कर सके। यदि कोई गलत होता है तो उसे अपने मम्मी पापा से जरूर शेयर करें। इस मौके पर राखी, जौली, गीता, अनीता, रेनू, मोनिका, सुषमा ,अरुण, कपिल, प्रदीप आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में मोहा मन
छात्रा साक्षी, नेहा गिरी और रश्मि ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा छात्रा दीपल वर्मा, अंशिका चौधरी, ईरा गोत्रा ने स्वागत गीत से अतिथियों का सम्मान किया। उन्होंने बताया कि घर आए अतिथि भगवान स्वरूप होते हैं।
विज्ञापन
दीप योग रहा आकर्षण का केंद्र
छात्रा नैैना, स्मृति और सलोनी ने दीप योग का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने योग कलाओं का शानदार प्रदर्शन कर सबका मन मोहा। उन्होंने एक-एक कर जलते दीपक को अपने माथे पर रखकर योग क्रियाएं की। इसे देख अतिथियों ने भी खड़ेे होकर उनका अभिवादन किया।
सार्थक परिणाम आएंगे: देवेंद्र पाल
प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल राणा ने कहा कि अमर उजाला की ये मुहिम बेटियों को मजबूत बनाने की दिशा में सार्थक पहल है। इस अभियान के अंतर्गत दिए जाने वाले प्रशिक्षण से छात्राओं में खुद की आत्मरक्षा की भावना जागृत होगी। उन्हें मन से मजबूत बनाया जा सकेगा।
इन छात्राओं ने सीखे टिप्स
मानसी, मुस्कान चौधरी, आराध्या, ईशा चौधरी, रुमा, रिया रानी, मुस्कान, कशिश, छवि, इसरा, निधि, वर्णिका, पारुल, इसरा खातून, आरजू चौधरी, आकांक्षा, अनु मलिक, सुनयना मलिक, वंशिका शर्मा, आकांक्षा मलिक, निकिता राठी, निशा, शिवानी रानी, आयुषी भारती, अंशिका, निष्ठा राठी, नादिश, प्रियंका जैन, शिवानी रानी, शालिनी, काजल शर्मा, पूजा रानी, अनामिका, दीपिका, प्रीति, शिखा रानी, शैली मलिक, शिवानी सैनी, अंशिका चौधरी, वन्या, आस्था, दिव्या, तान्या राणा, रीतू राखी कंजल, वर्णिका, मानसी अपेेक्षा, मानसी राणा आदि मौजूद रही।