फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Talent shown in students in calligraphy competition

सुलेख प्रतियोगिता में विद्यार्थियों में दिखाई प्रतिभा

Thu, 14 Nov 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Talent shown in students in calligraphy competition
कैराना (शामली)। भारत केे प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस स्कूलों में बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन

सेंट आरसी सांइटिफिक कान्वेंट स्कूल में छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत स्वस्थ, जल ही जीवन है, जनसंख्या नियंत्रण आदि के ऊपर शिक्षाप्रद कला बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। सुलेख प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने सुंदर लेखन का प्रदर्शन किया। उधर नगर के एसएन इंटर कालेज में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें विद्यालय के छात्रों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। छात्रों ने नाटक, गायन, संगीत व्यंग्य एंव स्टंट आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। विद्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। मौके पर विद्यालय के प्रबंधक रफाकत अली, प्रधानाचार्य श्रीनिवास शर्मा, मुनव्वर अली, अमित कुमार आदि मौजूद रहेे। वहीं गांव मामौर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण, देशभक्ति, बालिका शिक्षा आदि पर आधारित नाटकों का मंचन किया गया। प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन मीना मंच की पॉवर एंजिल पारुल द्वारा किया गया। नवाब, शिक्षा, किरण, शफीक, सुलेसना, सीमा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed