फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Take precaution, hospital should be closed

बरतें एहतियात, बंद कराया जाए अस्पताल

Sat, 20 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Take precaution, hospital should be closed
कैराना (शामली)। कोरोना पॉजिटिव वृद्धा की मौत होने की जानकारी एसडीएम कैराना ने पानीपत प्रशासन को दी है। साथ ही सलाह दी कि जिस निजी अस्पताल में वृद्धा भर्ती रही है, उसे एहतियात के तौर पर बंद कराया जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोहल्ला आलकला गुली निवासी वृद्धा को कोरोना लक्षण और हालत खराब होने पर सीएचसी में भर्ती कराया था। इसी दौरान पानीपत के निजी अस्पताल से वृद्धा के कोरोना पॉजिटिव होने का पता चलने पर डाक्टरों ने वृद्धा को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया था और खुद होम क्वारंटीन होने के साथ ही सीएचसी में ओपीडी बंद कर दी गई थी। शुक्रवार को मेरठ में उपचार के दौरान कोरोना पीड़ित वृद्धा की मौत हो गई। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने पानीपत के एसडीएम से फोन पर वृद्धा की मौत होने की जानकारी दी। साथ ही सलाह दी कि कोरोना पॉजिटिव वृद्धा जिस निजी अस्पताल में तीन दिन तक भर्ती रही उसे एहतियात के तौर पर बंद रखा जाए। एसडीएम ने बताया कि कोरोना से वृद्धा की मौत की जानकारी पानीपत प्रशासन को दे दी गई है। वृद्धा तीन दिन तक वहां के निजी अस्पताल में भर्ती रही थी और उसका कोरोना की जांच का सैंपल भी वहीं लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed