{"_id":"68029b01a71024ecc10a1dd4","slug":"take-care-of-the-groom-your-life-is-very-precious-shamli-news-c-26-1-smrt1048-140455-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: लिवर का रखें ध्यान, बहुत कीमती है आपकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: लिवर का रखें ध्यान, बहुत कीमती है आपकी जान
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज की जांच करते सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा।
शामली। लिवर शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए इसे स्वस्थ रखना जरूरी है। वर्तमान दौर में बदलती जीवन शैली, भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान से लिवर खराब होने की समस्या बन रही है। युवा वर्ग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि लिवर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम करना चाहिए। लिवर के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस के रूप में मनाया जाता है। रक्त को साफ करना, विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करना, पाचन में मदद करना, पोषक तत्वों के परिवहन में प्रोटीन का संश्लेषण करना, प्रतिरक्षा आदि लिवर के मुख्य कार्य हैं। जिला अस्पताल में लिवर खराब होने के मरीज आ रहे हैं। फैटी लिवर के भी केस आ रहे हैं।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि जंक फूड, फास्ट फूड, ज्यादा चिकनाईयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से लिवर खराब होने की आशंका रहती है। इसके अलावा अनियमित जीवन शैली, शराब का ज्यादा सेवन, ध्रूमपान व अन्य तरह के नशे और हेपेटाइटिस बी व सी भी लिवर को बीमार कर रहे हैं।
मोटापा, शुगर और उच्च रक्तचाप से भी लिवर खराब होने की आशंका रहती है।