फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Take care, carelessness may be heavy

बरतें सावधानी, लापरवाही पड़ सकती है भारी

Mon, 16 Nov 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Take care, carelessness may be heavy
शामली में बस अड्डे पर वाहनों से लगा जाम। - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण कम हुआ है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। त्योहारों पर उमड़ रही भीड़ में लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हैं। सोमवार को भैयादूज पर सड़कों से लेकर बाजार और बसों में भीड़ रहेगी। ऐसे में लोगों की यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में बाजारों में खरीदारी करने आए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को गोवर्धन के पर्व पर भी बाजारों में भीड़ रही। भीड़ में अधिकतर लोग कोरोना से बचाव के लिए एहतियात नहीं बरत रहे है। न मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हैं। जिले में भले ही कोरोना संक्रमण कम हुआ हो, लेकिन इस तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना से अब तक लगभग 2985 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जिनमें 27 लोगों की मौत हुई है। लगभग 80 केस सक्रिय चल रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि पिछले महीनों के मुकाबले नवंबर में कोरोना संक्रमण कम हुआ है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। सोमवार को भैयादूज का पर्व मनाया जाएगा। भैयादूज पर बहनों के यहां जाने के लिए लोगों की सड़क से लेकर बाजारों और बसों में भारी भीड़ रहेगी। निजी वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण सड़कों पर भी भीड़ रहेगी। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की बेहद जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोना संक्रमण कम हुआ है, लेकिन अभी खतरा पूरी तरह टला नहीं है। लोगों को त्योहार मनाने की छूट मिली है, लेकिन भीड़ में लापरवाही न बरतें। कोरोना से बचाव के लिए पूरी तरह सावधानी बरतें। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। साबुन या सैनिटाइजर से बार-बार हाथ साफ करते रहें। - डॉ. वीबी ढाका, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed