फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tailor brothers killed a cloth seller by stabbing him with scissors in the chest.

Shamli News: दर्जी भाइयों ने सीने में कैंची घोंपकर की कपड़ा विक्रेता की हत्या

Sun, 07 Jul 2024 02:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 07 Jul 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Tailor brothers killed a cloth seller by stabbing him with scissors in the chest.
कैराना मेें मृतक शाहिद का फाइल फोटो-परिजन
कैराना (शामली)। कस्बे के छड़ियान मोहल्ले में समय पर कपड़े सील कर नहीं देने पर हुई कहासुनी में दो दर्जी भाइयों ने 42 वर्षीय कपड़ा विक्रेता शाहिद के सीने में कैंची घोंपकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस के अलावा एडिशनल एसपी और सीओ के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। मृतक के भाई की तहरीर पर दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला छड़ियान निवासी 42 वर्षीय शाहिद उर्फ कालू पंजाब के लुधियाना और अन्य स्थानों पर फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। ईद अल-अजहा पर शाहिद अपने घर आया हुआ था। शनिवार को शाहिद के पड़ोस में से परवेज की कांधला बरात जानी थी। शादी में जाने के लिए शाहिद ने 6-7 दिन पहले मोहल्ले में ही नाज टेलर के यहां अपने कपड़े सिलने के लिए दिए थे। शनिवार दोपहर 12 बजे शाहिद अपने कपड़े लेने गया तो कपड़े तैयार नहीं होने पर दर्जी के साथ कहासुनी हो गई। जिस पर दर्जी इमरान और उसके भाई हारुण ने शाहिद के सीने में कैंची घोंप दी।
विज्ञापन

शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में एडिशनल एसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी शामली और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर कपड़े नहीं सिलने के विवाद में दो दर्जी भाईयों ने शाहिद के सीने में कैंची घोंप कर हत्या कर दी है। मृतक के भाई की तहरीर पर दो भाई इमरान व हारुण निवासी मोहल्ला छडि़यान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
-संतोष कुमार सिंह, एडिशनल एसपी, शामली

कैराना मेें मृतक शाहिद का फाइल फोटो-परिजन

कैराना मेें मृतक शाहिद का फाइल फोटो-परिजन

कैराना मेें मृतक शाहिद का फाइल फोटो-परिजन

कैराना मेें मृतक शाहिद का फाइल फोटो-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed