फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Swinging on the Teej, women seldom sing songs of Sawan

तीज पर झूले डाले, महिलाओं ने जमकर गाए सावन के गीत

Tue, 14 Aug 2018 12:33 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 14 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Swinging on the Teej, women seldom sing songs of Sawan
cultural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिलेभर में हरियाली तीज धूमधाम से मनाई गई। महिलाओं ने मेहंदी रचाई और दोपहर में जगह -जगह महिलाओं ने  झूले डाले और  झूले झूलकर  सावन के गीत गाए। सावन के गीत, कच्चे नीम की निंबोली, सावन जल्दी आयो रे। शहर के हनुमान धाम पर शाम के  समय  हरियाली तीज महोत्सव आयोजित किया गया। महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री राधाकृष्ण सुंदर, साड़ी बंधन सौंदर्य व  मेहंदी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को हरियाली तीज के उपलक्ष्य में घरों में तरह तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए।  नवविवाहिता के घरों में ससुराल से सावन का पहला सिंधारा आया, जिसमें तरह- तरह के उपहार लाए गए। बहनों के यहां पर भाइयों ने सिंधारा भेजकर उपहार भेंट किए। दोपहर में कई सार्वजनिक  स्थानों व घरों में महिलाओं ने झूला डाला।  महिलाएं जमकर झूली। सावन के गीत गाए, जिनमें कच्चे नीम की निंबोली, सावन जल्दी आयो रे, ऐसा बादल  बरसो नहीं, सावन के गीत गाए गए। शाम पांच बजे हनुमान धाम पर स्थित अग्रसेन बारात घर में  हरियाली तीज महोत्सव पर महिलाओं के लिए   झूले लगाए गए।
विज्ञापन


महिलाएं झूला झूलीं। इस मौके पर मेहंदी प्रतियोगिता, जूनियर व सीनियर आयोजित की गई। राधाकृष्ण सौंदर्य प्रतियोगिता में 19 बच्चों ने हिस्सा लिया। साड़ी बंधन सौंदर्य प्रतियोगिता में 35 महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर डाक्टर छवि संगल, सुदेश संगल, शशि अरोरा, मीनाक्षी मित्तल, कीर्ति कांबोज आदि महिलाएं निर्णायक मंडल में शामिल रहीं। हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम का संचालन उत्तम नामदेव द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, सचिव राजकुमार मित्तल व संस्था के  कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी की ओर से सभी महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी गई। हनुमान धाम की ओर से श्रीराधाकृष्ण सौदर्य प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed