फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Swati Tayal becomes Teej Queen

स्वाति तायल बनीं तीज क्वीन

Thu, 12 Aug 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Swati Tayal becomes Teej Queen
शामली रोटरी क्लब द्वारा आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में भाग लेतीं महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
शामली। रोटरी क्लब शामली स्टार ने हरियाली तीज के उपलक्ष्य में तीज उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें स्वाति तायल को तीज क्वीन चुना गया। महिलाओं ने झूला झूल कर हरियाली तीज के त्योहार का आनंद लिया। कार्यक्रम में सबसे सुंदर मेहंदी व श्रंगार करने वाली महिलाओं को पुरस्कार दिए गए। बच्चों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया और सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन अंजलि गोयल व नेहा बांगा ने किया। अंत में अध्यक्ष अंकुर आर्य ने सभी को तीज पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर निखिल ऐरन, राहुल तायल, अखिल तायल, रजत गर्ग, अमित अरोड़ा, अन्वेष कुमार, अंकुर आर्य, रोहित बंगा, आकाश गुप्ता, अमित जैन, कुणाल कौशल, पुशांत जैन, अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सरस्वती सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शामली में हरियाली तीज का कार्यक्रम मनाया गया। शिक्षिकाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे पूर्व रमा शर्मा ने हरियाली तीज के विषय में जानकारी दी। सविता गुप्ता ने राधाकृष्ण का भजन सुनाया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीरज मलिक, द्वितीय स्थान पर सारिका शर्मा रही। रामा शर्मा और प्रधानाचार्य संजय कुमार सैनी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगीता शर्मा, दीपा बंसल, रिचा संगल, सविता गुप्ता, मीनाक्षी शर्मा, स्वाति जैन, रितु रूबेला, नूपुर वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed