फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   swat rehne ke liye jaldi sone ki aadat daale

स्वस्थ रहना है तो जल्दी सोने की आदत डालो

Wed, 24 Apr 2019 11:35 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Wed, 24 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
swat rehne ke liye jaldi sone ki aadat daale
file - फोटो : amarujala
 अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत बुधवार को शहर के जैन कन्या इंटर कालेज में स्वास्थ्य और सेल्फ डिफेंस शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल की 270 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण और स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। विशेषज्ञों ने उन्हें सेल्फ डिफेंस की जानकारी भी दी। शिविर का शुभारंभ कालेज की प्रधानाचार्या रुचिता ढाका ने किया। शहर की  महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीलम शुक्ला और उनके स्टाफ ने कालेज के कंप्यूटर कक्ष में कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं का कक्षावार स्वास्थ्य परीक्षण किया। छात्राओं ने अपनी समस्याएं बताई। करीब 270 छात्राओं ने इसका लाभ उठाया। कुछ छात्राओं को ब्लड की जांच के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन


सेल्फ डिफेंस और शूटिंग की भी दी गई जानकारी
अपराजिता टीम की सदस्य ताइक्वांडो स्पेशलिस्ट सेल्फ डिफेंस कोच कोमल सिंह और निशानेबाजी कोच रिचा मलिक ने कक्षा 10 से 12 तक की छात्राओं को उनकी कक्षा में जाकर सेल्फ डिफेंस के बारे में जानकारी दी। उन्हें ताइक्वांडो के किक, पंच आदि तकनीकी जानकारी दी गई। बताया गया कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा का सबसे बेहतर साधन है। कई छात्राओं ने एक्सपर्ट से सवाल भी किए जिनका उन्होंने जवाब दिया।
विज्ञापन


फिजीकल वर्क करें, योग बहुत जरूरी-नीलम शुक्ला
शहर की प्रमुख महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीलम शुक्ला ने बताया कि छात्राओं की जांच के बाद अधिकतर छात्राओं ने कमर दर्द, पेट में दर्द आदि की शिकायतें की। ये सब दिक्कतें कैल्शियम की कमी और हारमोंस के गड़बड़ाने से होती है। दरअसल, आजकल फिजिकल वर्क कम हो गया है। दिनचर्या भी बदल गई है। देर तक सोना देर से उठना। नाश्ते खाने सबका समय बदल गया है। इस वजह से भी हारमोंस गड़बड़ाते हैं। इसके लिए अधिक से अधिक फिजिकल वर्क करें। सुबह उठकर दौड़ लगाना, योग करना आदि होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान 
रोजाना दिन में एक गिलास सुबह और शाम को दूध पिएं
सुबह जल्दी सोकर उठें और रात को जल्दी संोएं 
कोई भी अनियमित बात नजर आए तो तुरंत चिकित्सक से मिलें
हरी सब्जियां और दालों का अधिक से अधिक प्रयोग करें 
दही ,पनीर आदि का भी प्रयोग करें
सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट के टिप्स
यदि कोई पीछा कर रहा है तो तुरंत 100 नंबर पर कॉल करें।
बेहतर होगा कि साथ में मिर्च पाउडर रखें।
रात को अकेले सफर में आटो का नंबर घर पर भेज दें। 
ताइक्वांडो और शूटिंग सीखें, सेल्फ डिफेंस और करियर के लिए भी बेहतर। अपने परिजनों से अच्छी बुरी हर बात शेयर करें।

अभियान के सार्थक परिणाम होंगे -रुचिता ढाका
कालेज प्रधानाचार्या रुचिता ढाका ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता अभियान बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में अच्छी पहल है। इस अभियान में दिए जा रहे प्रशिक्षण से बेटियां मन से मजबूत बनेंगी । कहा कि उनकी संस्था में अधिकांश अल्पसंख्यक छात्राएं हैं। स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सक सेवाओं का उन्हें लाभ मिला है। अधिकांश छात्राओं की समस्याएं हल हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed