फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Suspected of murder in property dispute, got the shooters killed by giving betel nut

Shamli News: प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का शक, सुपारी देकर शूटरों से कराई हत्या

Tue, 03 Sep 2024 04:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 03 Sep 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Suspected of murder in property dispute, got the shooters killed by giving betel nut
शामली में गुड्डन हत्याकांड में घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी अजय साहनी एसपी से जानकारी लेते हुए। स्
शामली। शहर के कैराना रोड निवासी होटल मालिक हिस्ट्रीशीटर गुड्डन कांबोज हत्याकांड में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। प्रथम दृष्टया जांच में प्रॉपर्टी को लेकर हत्या की बात सामने आई है। जिसमें सुपारी देकर हत्याकांड को अंजाम दिलाया गया। हालांकि पुलिस अनैतिक संबंध और अन्य एंगलों पर भी जांच कर रही है। प्रॉपर्टी डीलरों समेत 8 को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी ने जल्द का खुलासा करने क बात कहीं है।
विज्ञापन

शहर के कैराना रोड निवासी हिस्ट्रीशीटर होटल मालिक गुड्डन कांबोज रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे रोज की तरह घर से पूर्वी यमुना नहर पर टहलने के लिए गया था। वहां गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी आस्था की तरफ से अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ एसओजी, सर्विलांस समेत पांच टीमें लगाई हुई है। पुलिस के मुताबिक परिजनों से भी जानकारी ली गई, लेकिन उन्होंने पहले से किसी तरह की धमकी मिलने या किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस इस मामले में करीबियों, प्रॉपर्टी के कारोबार में पार्टनर, पूर्व में शहर से लेकर दूसरे जिलों व राज्यों में हुए विवादों और रंजिश आदि की जानकारी जुटाकर हत्या का कनेक्शन तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया जांच में प्रॉपर्टी विवाद में हत्या की बात सामने आई हैं। हालांकि अभी जांच की जा रही है। हत्या का अन्य कारण भी हो सकता है। इसके अलावा शार्प शूटरों से भी हत्या कराने की बात सामने आई है। क्योंकि जिस तरह से गुड्डन को ठोडी, गले और कंधे में गोली मारी गई वह भाड़े के हत्यारों से ही हत्या कराना प्रतीत हो रहा है।

दिल्ली, हरियाणा, देहरादून की छानी खाक
पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दिल्ली, देहरादून, हरियाणा के करनाल, रोहतक और अन्य स्थानों की भी खाक छानी। कुछ को हिरासत में भी लिया गया है।पुलिस की जांच में सामने आया है कि गुड्डन का उत्तराखंड व अन्य राज्यों में भी प्रॉपर्टी का कारोबार फैला था।
मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस मृतक के अलावा नजदीकी लोगों और शक के दायरे में आने वाले लोगों की मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है। इसके अलावा घटनास्थल नहर पटरी के अलावा शहर में जगह-जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान कर उनके बारे में जांच पड़ताल कर रही है। शहर के प्रॉपर्टी डीलरों ने भी कोतवाली पहुंचकर पुलिस से हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की।
डीआईजी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण, जल्द खुलासा करने के दिए निर्देश
सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अजय साहनी सोमवार सुबह शामली पहुंचे। उन्होंने पूर्वी यमुना नहर पटरी पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्वी यमुना नहर पटरी पर घटनास्थल के निकट आने जाने वाले रास्तों और उन पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के बारे में जानकारी ली। शहर कोतवाली पहुंचकर हत्याकांड को लेकर पुलिस की अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हत्याकांड का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।
बड़े बदमाशों के संपर्क में था हिस्ट्रीशीटर
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि हिस्ट्रीशीटर गुड्डन पूर्व में बड़े बदमाशों के संपर्क में था। हालांकि, पुलिस रिकॉर्ड में बड़े बदमाशों के साथ उसका नाम दर्ज नहीं है।

पुलिस की टीमें हत्याकांड के खुलासे के लिए लगी हुई है। हत्यारों की तलाश की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच में प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का शक है। हालांकि अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - रामसेवक गौतम, पुलिस अधीक्षक

शामली में गुड्डन हत्याकांड में घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी अजय साहनी एसपी से जानकारी लेते हुए। स्

शामली में गुड्डन हत्याकांड में घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी अजय साहनी एसपी से जानकारी लेते हुए। स्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed