फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Survey for Economic Corridor will start soon

जल्द शुरू होगा इकनॉमिक कॉरिडोर के लिए सर्वे

Wed, 21 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Survey for Economic Corridor will start soon
जल्द शुरू होगा इकनॉमिक कॉरिडोर के लिए सर्वे
विज्ञापन

इंद्रपाल सिंह पांचाल
शामली। दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर की अधिसूचना जारी होने के बाद अब भूमि की पैमाइश का काम जल्द शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई और जिले के सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में राजस्व टीम पैमाइश करेगी। यह हाईवे जंगल से होकर गुजरेगा इसलिए इसे ग्रीन कॉरिडोर भी कहा जा रहा है।
भारत माला परियोजना के तहत दिल्ली- देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद जिले के 20 गांवों के किसानों की 215.7428 हेक्टेयर भूमि खरीदने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई और सक्षम अधिकारी एसडीएम सदर की ओर से मौके पर भूमि की संयुक्त रूप से पैमाइश करने की तैयारी प्रारंभ हो गई है। एसडीएम सदर संदीप सिंह ने बताया कि दिल्ली- देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर की तीन -ए की गजट प्रतिलिपि जिला मुख्यालय पर प्राप्त होने के बाद कार्य में और तेजी आएगी। एनएचएआई बागपत इकाई की टीम के साथ मौके पर भूमि की पैमाइश करके रिकार्ड के अनुसार मिलान करने के बाद संयुक्त रिपोर्ट केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को तीन-डी प्रकाशन के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन

कृषि भूमि का तीन गुणा, आवासीय का अधिक मुआवजा मिलेगा
शामली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली के परियोजना के टीम लीडर हरीश रावत ने बताया कि भारत माला परियोजना के तहत प्रस्तावित दिल्ली- देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर की उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बागपत से लेकर सहारनपुर बाईपास तक दो-दो चरणों में निर्माण होगा। छह लेन का कॉरिडोर 60 मीटर चौड़ाई का होगा। बागपत से लेकर सहारनपुर बाईपास तक 5-6 इंटर चेेंजिंग कट होंगे। निर्माण कार्य पर बागपत से सहारनपुर तक आठ हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत होगी। इस हाईवे का ड्रोन सर्वे पूरा हो चुका है। अगले साल 2021 से कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण और मुआवजा बंटना शुरू हो जाएगा। वर्ष 2024 तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कृषि भूमि के लिए तीन गुणा और आवासीय के लिए अधिक मुआवजा किसानों को दिया जाएगा। दिल्ली- देहरादून के बीच ट्रैफिक कम करने के लिए नए हाईवे को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड की डीपीआर तैयार, यूपी की अंतिम चरण में
शामली। छह लेन के कॉरिडोर की डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी एमएसवी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है। टीम लीडर एनसी मिश्रा ने बताया कि जिले की सीमा से होकर गुजरने वाले दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर के लिए उत्तराखंड की डीपीआर तैयार हो चुकी है। बागपत से लेकर सहारनपुर बाईपास तक 118 ल्लिोमीटर डीपीआर अंतिम चरण में है। सहारनपुर से उत्तराखंड सीमा तक लगभग 20 किमी लंबाई के हाईवे दो चरणों मेेें तैयार होगा।
खेकड़ा में ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे से शुुरू होगा निर्माण
शामली। दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर बागपत के खेकड़ा में ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे सेे शुरू होगा। यहां से अग्रवाल मंडी टटीरी, सूजरा, खेड़ा मस्तान, हिरनवाड़ा, बड़गांव, अंबेहटा चांद, फिरोजपुर से गणेश चौक बाईपास पर देहरादून हाईवे पर मिलेगा।

कॉरिडोर की जद में आने वाले शामली जिले के गांव -
मोर माजरा, बाबरी, बंतीखेड़ा, इस्लामपुर भैसानी, भाजू, भिक्का माजरा, बुटराडा, चूनसा, गोगवान जलालपुर, हसनपुर लुहारी, कैडी, कांजरहेड़ी, कासमपुर, खानपुर, खेडी पट्टी, ख्यावड़ी, लांक, नागल, नसीरपुर, रायपुर की 215.74 हेक्टेयर भूमि।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed