फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Suresh Rana, Tejendra Nirwal and Mriganka are candidates from BJP

सुरेश राणा, तेजेंद्र निर्वाल और मृगांका भाजपा से प्रत्याशी

Sun, 16 Jan 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Suresh Rana, Tejendra Nirwal and Mriganka are candidates from BJP
सुरेश राणा, तेजेंद्र निर्वाल और मृगांका भाजपा से प्रत्याशी
विज्ञापन

शामली। भाजपा ने शनिवार को प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। जिसमें 2017 के चेहरों को ही पार्टी ने फिर से मौका दिया है। शामली सीट से वर्तमान विधायक तेजेंद्र निर्वाल और थानाभवन सीट से गन्ना मंत्री सुरेश राणा पार्टी के प्रत्याशी होंगे। कैराना सीट से भाजपा ने मृगांका सिंह को फिर से मौका दिया है। मृगांका सिंह 2017 में सपा के नाहिद हसन से चुनाव हार गई थीं। पार्टी ने उन पर फिर से भरोसा जताया है।
थानाभवन से अशरफ अली गठबंधन प्रत्याशी
शामली। थानाभवन सीट पर काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार सपा-रालोद गठबंधन ने प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस सीट पर अशरफ अली खान को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वह 2012 में भी रालोद प्रत्याशी के रूप में इस सीट से चुनाव लड़े थे। वह वर्तमान में गन्ना मंत्री सुरेश राणा से मामूली अंतर से चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन

बसपा शामली, कैराना सीट पर घोषित किए प्रत्याशी
शामली। बसपा ने भी शनिवार को प्रत्याशियों की सूची जारी की। जिसमें शामली सीट से बिजेंद्र मलिक कुड़ाना को प्रत्याशी घोषित किया है। कैराना सीट से राजेंद्र उपाध्याय को टिकट मिला है। जबकि थानाभवन सीट से बसपा ने अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना
कुल मतदाता- 317178
पुरुष 170538
महिला 146640
अन्य 13
जातिगत मतदाता : मुस्लिम 1.37 लाख, गुर्जर 27550, ठाकुर 4930, कश्यप 40423, दलित 9808, सैनी 12190, जाट 24650, ब्राह्मण 8862, वैश्य 6154 नाई/बढ़ई 10400, कोरी 8364, बावरिया 6250, अन्य 22 हजार।

शामली
कुल मतदाता- 307484
पुरुष 168415
महिला 139096
अन्य 9
जातिगत मतदाता: जाट 68000, मुस्लिम 70000, वाल्मीकि 5000, कश्यप 23000, ब्राह्मण 22000, वैश्य 38000, गुर्जर 21000, दलित 35000, सैनी 7000, पांचाल 7000, अन्य 11 हजार।
थानाभवन
कुल मतदाता- 344732
पुरुष 176766
महिला 167966
अन्य 48
जातिगत मतदाता: दलित 60 हजार, मुस्लिम 98 हजार, ठाकुर 21 हजार, वैश्य 8 हजार, सैनी 35 हजार, ब्राह्मण 14 हजार, जाट 40 हजार, कश्यप 20 हजार, अन्य 23 हजार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed