फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   suresh rana ne racha itihas, samarthakon mein khusi

सुरेश राणा ने रचा इतिहास, समर्थकों में खुशी

Sun, 19 Mar 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
suresh rana ne racha itihas, samarthakon mein khusi
शामली में खुशी जताते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
थानाभवन।  भाजपा विधायक सुरेश राणा ने थानाभवन सीट से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। संघ और पार्टी के प्रति उनके वफादारी का इनाम मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ  ने प्रदेश में नवगठित सरकार में उन्हें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाकर तोहफा दिया। थानाभवन सीट से निर्वाचित किसी भी विधायक को प्रदेश सरकार में पहली बार राज्य मंत्री पद मिला है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के सांप्रदायिक दंगों के बाद सुर्खियों में आए थानाभवन विधायक सुरेश राणा मूलरूप से कस्बा थानाभवन के रहने वाले हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय तक जुड़कर उन्होंने समाजसेवा का ककहरा सीखा और फिर राजनीति में पदार्पण किया। क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। 2012 के विधानसभा चुनाव में मात्र 265 मतों से विजयी होकर विधायक बने। इस बार के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बसपा प्रत्याशी राव अब्दुल वारिस को 16,817 मतों से पराजित कर लगातार दूसरी पार जीत दर्ज की। यह रिकॉर्ड इसी चुनाव में बना, क्योंकि इससे पूर्व में थानाभवन सीट पर कोई भी नेता लगातार दो बार जीत नहीं सका। 
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश सरकार ने विधायक सुरेश राणा को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाकर एक और इतिहास रच दिया। उन्हें थानाभवन विधानसभा से प्रथम बार मंत्री बनने का सौभाग्य मिला। इनसे पूर्व थानाभवन से निर्वाचित कोई भी विधायक मंत्री नहीं बन सका। मंत्री बनने से क्षेत्र में चहुंमुखी विकास होने की उम्मीद की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, झिंझाना में महंत आदित्यानाथ के मंत्रिमंडल में थानाभवन विधायक सुरेश राणा को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए जाने पर भाजपाइयों ने खुशी जताई है। झिंझाना, ऊन, थानाभवन में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाइया बांट कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। 
कस्बे के मोहल्ला माजरा में सभासद आनंद चंचल, सभासद के पति रवि गहलोत की अगुवाई में ढोल बजाकर सुरेश राणा के मंत्री बनने पर मिठाइया बांट कर जश्न मनाया गया। इस दौरान नीरज, रमन गहलोत, अमित, अशोक कुमार, पद्म, सन्नी, भारत, राकेश, सुभाष, सावन, बिनू, सारंग, अमर, विशाल, लोकेश, राजबीर आदि रहे।


वहीं, मुंडेट कला गांव में गोगा म्हाड़ी पर एकत्र हुए लोगों ने पूजन किया और महंत आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान नंदकिशोर, रामशरण, जगपाल, सुरेश, सतबीर, मैनपाल, टीटू, श्रीपाल, ओमबीर, भगतजी, नर सिंह, पालेराम, गुलाब, हरिकिशन और महावीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed