{"_id":"6a88a546e14ceda9b50b67c4","slug":"suresh-devi-will-go-to-the-high-court-today-to-get-the-murderers-hanged-shamli-news-c-26-1-sal1001-172356-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हत्यारों को फांसी दिलाने के लिए सुरेश देवी आज जाएंगी हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हत्यारों को फांसी दिलाने के लिए सुरेश देवी आज जाएंगी हाईकोर्ट
Sat, 22 Aug 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
कैराना अदालत से भूपेंद्र और उसे बेटे अर्जुन की हत्या से संबंधित समाचार-कैराना कोतवाल से बात करत
कैराना (शामली)। कांधला के मखमूलपुर में पिता-पुत्र की हत्या के मामले में दोषियों को फांसी की सजा दिलाने के लिए मृतक भूपेंद्र की मां सुरेश देवी शनिवार को हाईकोर्ट जाएंगी। उन्होंने शुक्रवार को कैराना न्यायालय पहुंचकर मुकदमे से संबंधित कागजात लिए।
6 अप्रैल 2022 को मखमूलपुर में पैसों के विवाद में भूपेंद्र और उनके बेटे अर्जुन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बीते सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार राय ने बर्खास्त सिपाही विक्रांत, उसके भाई अर्जुन और चचेरे भाई मोनू को आजीवन कारावास तथा विक्रांत के पिता वीरेंद्र को अपहरण और बंधक बनाने के मामले में पांच साल की सजा सुनाई थी।
शुक्रवार को सुरेश देवी ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार से मुलाकात की। इसके बाद अधिवक्ता ब्रह्मपाल सिंह चौहान से मुकदमे की फाइल ली। सुरेश देवी ने बताया कि वह विक्रांत, अर्जुन और मोनू को फांसी की सजा दिलाने के लिए हाईकोर्ट में अपील करेंगी। साथ ही वीरेंद्र की सजा बढ़ाने की भी मांग की जाएगी।