फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sunshine in the morning, drizzle occurred in the afternoon

सुबह निकली धूप, दोपहर में हुई बूंदाबांदी

Sun, 08 Mar 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sunshine in the morning, drizzle occurred in the afternoon
शामली। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार को भी मौसम का मिजाज पल-पल बदलता रहा। शनिवार दोपहर में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। पिछले तीन दिन में 42 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाने से मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। दिन निकलते ही धूप निकली और आधा घंटे की धूप के बाद आकाश में बादल छाए गए। दोपहर 12 बजे के लगभग बूंदाबांदी शुरू हो गई। आधा घंटे की बूंदाबांदी के बाद आकाश में बादल छाए रहे। 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जिससे मौसम ठंडा हो गया। दिन का तापमान 19 और रात का 12 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रविवार को आकाश में बादल और धूप निकलने से मौसम मिश्रित रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक होली के बाद भी बिगडे़ मौसम से निजात मिलने वाली नहीं है। दुल्हैड़ी के अगले दिन 11 मार्च, 12 मार्च, 13 मार्च को फिर मौसम बिगड़ेगा। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डाक्टर यूपी शाही के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मौसम अभी ठंडा रहेगा। लगातार बूंदाबांदी से अगेती गेहूं, सरसों और आलू की फसलों को लगातार नुकसान हो रहा है। वहीं, पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिनों में 42 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। बृृहस्पतिवार को 5 एमएम, शुक्रवार को 32 एमएम और शनिवार को पांच एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed