फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Summer camps in schools, school of fun started

समर कैंप में छात्रों को कराया गायन का अभ्यास

Sun, 22 May 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Summer camps in schools, school of fun started
शामली। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक पंचांग 2022-23 के अनुसार 21 से 28 मई तक समर कैंप शुरू हो गया। इस दौरान विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली में समर कैंप के पहले दिन छात्रों को गीत गायन की शैली लोकेश शर्मा द्वारा सिखाई गई और उन्हें स्वरों के उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों से गायन का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने छात्रों को समर कैंप के दौरान होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वे समर कैंप में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करें। प्रशिक्षण को ध्यान से सीखें और निरंतर अभ्यास करें।
विज्ञापन

मौके पर नवाब सिंह मलिक, रितेंद्र कुमार, नीरज बेनीवाल, राधेश्याम, आशीष कुमार, प्रमोद कुमार, सुशील तोमर, अनिल शर्मा, पारुल, चंचल चौहान, ऋचा भारद्वाज व रितु धिरानिया आदि मौजूद रहे। उधर, हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली में समर कैंप के तहत नाटक, गणितीय खेल, पेंटिंग एवं चित्रकला, नृत्य, गीत, क्ले मॉडलिंग, सृजनात्मक लेखन, कॅरिअर काउंसिलिंग एवं खेलकूद आदि गतिविधियां कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर कैंप का पहला दिन येलो-डे के रूप मनाया
शामली। जैन पब्लिक स्कूल बनत में शनिवार को समर कैंप में पहला दिन येलो-डे के रूप में मनाया गया। बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने मनमोहक पीली पोशाक पहनी और चिप्स केले वितरित किए गए। इस दौरान बच्चों को पीले रंग की विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक वस्तुओं की जानकारी दी गई। मौके पर प्रबंधक गीता जैन, प्राचार्या नेहा, गुंजन, आकांक्षा, राधिका, रितु आदि मौजूद रहे।
उधर, द गोल्ड पब्लिक स्कूल कांधला में साप्ताहिक गतिविधि के तहत शनिवार को विज्ञान प्रयोगात्मक क्रियाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान रसायन, भौतिक और जीव विज्ञान की की प्रयोगात्मक क्रियाओं में नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

स्कूल चेयरमैन कृष्णपाल सिंह, प्रधानाचार्य अजय कुमार, कॉआर्डिनेटर अंजना मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने बताया इन क्रियाओं को विकसित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान कौशल और उनकी समझ को विकसित करना है। इस दौरान सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed