फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sulfa found illegal mining

सल्फा में अवैध खनन होता मिला

Tue, 28 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Tue, 28 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sulfa found illegal mining
action - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। अवैध रूप से मिट्टी खनन करने की शिकायत पर नायब तहसीलदार की टीम ने गांव सल्फा में छापा मारा। मौके से दो ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी पकड़ी गई।  एसडीएम शामली ने बताया कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


गांव सल्फा में पिछले कई दिनों से कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से मिट्टी का खनन कराया जा रहा था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से की थी। इसी के चलते सोमवार को नायब तहसीलदार ने कांधला थाना पुलिस को साथ लेकर सल्फा गांव में छापा मारा। अवैध मिट्टी खनन करने वाले में भगदड़ मच गई। भागते समय आरोपी जेसीबी मशीन की वायर भी काट गए। 
विज्ञापन


टीम ने जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को कब्जे में तो ले लिया, मगर जेसीबी को थाने लाने के लिए उसे स्टार्ट करना मुश्किल हो गया। बाद में मैकेनिक बुलाकर जेसीबी को स्टार्ट कराया गया और तीनों वाहनों को पुलिस कांधला थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर, मामले में कुछ राजनीतिक लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों सिफारिश भी की, लेकिन अधिकारियों ने वाहन छोड़ने से इंकार कर दिया। सरकारी अमले की अचानक कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। एसडीएम शामली एमपी सिंह ने बताया कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed