फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sukhveer gives water to drink after issuing tickets in buses

Shamli News: बसों में टिकट काटने के बाद पानी पिलाते हैं सुखवीर

Sat, 24 May 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sukhveer gives water to drink after issuing tickets in buses
हरियाणा रोडवेज की बस का परिचालक सुखवीर सिंह सवारियो को पानी पिलाकर सेवा करते हुए
शामली। सोनीपत डिपो का एक परिचालक सुखवीर सिंह लोगों के लिए किसी सीख से कम नहीं है। वह पिछले आठ सालों से पहले बस में यात्रियों के टिकट काटता है इसके बाद खुद ही यात्रियों को कैंपर का पानी पिलाता है। हर कोई परिचालक की तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत डिपो के परिचालक सुखवीर सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2017 से रोडवेज की बस में प्रतिदिन पानीपत, शामली से होकर मुजफ्फरनगर, हरिद्वार के लिए चलता है। वह प्रतिदिन सबसे पहले सवारियों के टिकट काटकर किराया वसूलते हैं। इसके बाद वह बस में बैठे प्रत्येक यात्रियों को ठंडा पानी पिलाते हैं। उनका कहना है कि वह हर फेरे पर ठंडे पानी के चार कैंपर लेकर चलते हैं। अपने खर्च पर ही कैंपर खरीदते हैं।
विज्ञापन

बताया कि करनाल डिपो की बस में चालक गंगाराम सोनीपत चंडीगढ़ जाने वाली बस में परिचालक से सवारियों को पानी पिलाने के लिए कार्य करते थे। उनसे ही वर्ष 2015-16 में प्रेरणा मिली। वर्ष 2017 से हरियाणा रोडवेज बस में सवारियों को पानी पिलाने का काम शुरू किया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उनकी प्रशंसा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed