{"_id":"61730063737a74007b456d04","slug":"suhagins-have-to-make-up-beauty-parlor-ready-shamli-news-mrt5618333143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागिनों को करना है श्रंगार, ब्यूटी पार्लर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागिनों को करना है श्रंगार, ब्यूटी पार्लर तैयार
विज्ञापन
शामली के ब्यूटी पार्लर में मेकअप करवाती महिलाएं।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहागिनों को करना है श्रंगार, ब्यूटी पार्लर तैयार
शामली। करवा चौथ पर इस बार ब्यूटी पार्लर गुलजार रहेंगे। पिछले साल कोरोना की वजह से करवा चौथ पर 20 प्रतिशत बुकिंग ही हुई थी, जबकि इस साल 80 फीसदी बुकिंग हो चुकी हैं। महिलाओं की पसंद बेसिक, एयर ब्रश और एचडी मेकअप बना हुआ है।
करवाचौथ के त्योहार को लेकर हर साल महिलाएं उत्साहित रहती हैं। 24 अक्तूबर को पड़ रहे त्योहार से पांच दिन पहले ही महिलाओं ने संजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर बुक कर लिए हैं। अधिकांश ब्यूटी पार्लरों में 80 फीसदी तक बुकिंग हो चुकी है। शुक्रवार को महिलाएं फेशियल कराती दिखीं। करवाचौथ के लिए शनिवार-रविवार को फेशियल, मेकअप, मेनिक्योर-पैडीक्योर, वैक्सीन और मेहंदी की बुकिंग होने लगी हैं। ब्यूटी पार्लर संचालकों ने बताया कि कोरोना काल के बाद पहली बार त्योहार को लेकर उत्साह है। इस बार बाजार काफी अच्छा रहने की उम्मीद है।
ये हैं मेकअप के रेट
फेशियल: 1500 से लेकर 6000 रुपये तक ब्रांडेड मेकअप की रेंज है। इन दिनों महिलाओं में इन दिनों डायमंड फेशियल, गोल्डशीन फेशियल, फोर लेयर फेशियल और स्किन ग्लो फेशियल की ज्यादा मांग है।
विज्ञापन
मेनिक्योर: 350 से 1000 रुपये तक।
पैडीक्योर: 500 से 1500 रुपये तक।
वैक्सिंग: 150 से दो हजार रुपये तक।
मेहंदी: 250 रुपये हाथ से लेकर 4000 रुपये तक।
- करवाचौथ पर ब्यूटी पार्लरों में समय नहीं मिलता है। इसीलिए पहले से ही बुकिंग करा दी है। - पारुल, निवासी सीबी गुप्ता कॉलोनी।
- कई ऑफर जारी किए गए हैं। बुकिंग को देखकर लगता है कि इस बार काफी भीड़ आने वाली है। - कविता तिवारी, संचालिका, रैंबोज ब्यूटी पार्लर।
बाजारों में भी की जमकर खरीदारी
करवाचौथ के लिए महिलाएं बाजारों में जमकर खरीदारी कर रही हैं। चूड़ी और कॉस्मेटिक की दुकानों के साथ ही कपड़ों के शोरूम और ज्वैलरी की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिल रही है। शुक्रवार को महिलाओं ने मेहंदी भी रचवाई।