फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane vehicles jammed throughout the day, people upset

Shamli News: गन्ने के वाहनों से दिनभर लगा रहा जाम, लोग परेशान

Fri, 24 Mar 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 24 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane vehicles jammed throughout the day, people upset
शामली एमएसके राेड पर गन्ने की  टैक्टर ट्रॉलियो से लगा जाम
शामली। अपर दोआब शुगर मिल में तकनीकी खराबी के कारण पूरा दिन शहर में गन्ना वाहनों के जाम से शहर जूझता रहा। सभी मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे। जाम के चलते गंतव्य तक पहुंचने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से शाम तक शहर की सड़कें जाम रहीं।
विज्ञापन

अपर दोआब चीनी मिल वर्तमान पेराई सत्र में लगातार तकनीकी खराबी आ रही है। मंगलवार रात फिर से मिल में तकनीकी खराबी आ गई। बृहस्पतिवार शाम तक भी ठीक नहीं हो पाई। किसान लगातार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में गन्ना लेकर मिल पर पहुंचते रहे। जिससे सुबह से ही जाम के हालात बनने लगे। दोपहर होते-होते भीषण जाम लग गया और शहर की सड़कों पर अन्य वाहनों की गति थम गई। दोपहिया वाहन चालकों ने छोटी गलियों से निकलने का प्रयास किया तो वहां भी ऐसे ही हालात मिले।
विज्ञापन

शहर की एमएसके रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, मिल रोड, हनुमान धाम रोड, कोतवाली रोड, कैराना रोड, मेरठ करनाल हाईवे, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत की, लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाए। सुबह से शाम तक मुख्य मार्गों पर जाम लगा रहा। मिल के एजीएम दीपक राणा ने बताया कि बॉयलर में तकनीकी दिक्कत के चलते पेराई प्रभावित हुई। जिसके चलते गन्ने के वाहनों की कतार लग गई। किसानों को मैसेज भेजकर मिल में गन्ना न लाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


व्यापारी भी जाम से हुए परेशान
जाम के कारण व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ता है। व्यापारी दीपक, सुनील, रविंद्र ने बताया कि भीषण जाम को देखते हुए ग्राहक खरीदारी करने आने से भी बचते हैं। जिसके चलते उन्हें नुकसान होता है। मिल में आए दिन तकनीकी खराबी की वजह से जाम की समस्या बनी रहती है।
--
जाम में स्कूल बस भी फंसी
गन्ने के वाहनों के जाम में दोपहर के समय स्कूली वाहन भी फंस गए। जिससे स्कूल से घर जा रहे बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बच्चे अन्य दियों के मुकाबले काफी देर से अपने घर पहुंचे।

-
जाम से मुक्ति के लिए किए प्रयास नहीं हुए सफल
चीनी मिल में गन्ना लेकर आने वाले वाहनों से लगने वाले जाम के लिए पूर्व में कई बार प्रयास हुए, लेकिन यह सफल नहीं हो सके। गन्ने के ट्रकों को दिन में शहर के बाहर ही रोका जाने लगा था। रात में ट्रक मिल में गन्ना लेकर आते थे। लेकिन एक बार फिर दिन में आने लगे। इसके अलावा किसानों के लिए रोस्टर प्रणाली बनाई गई थी। गांवों के समूह बनाकर उनका गन्ना लेकर मिल में आने का समय निर्धारित किया गया था। रात में किसानों ने गन्ना लाने से परहेज किया। जिसके चलते यह व्यवस्था भी सफल नहीं हो पाई।

शामली  एमएसके राेड पर गन्ने की  टैक्टर ट्रॉलियो  से लगा जाम

शामली एमएसके राेड पर गन्ने की  टैक्टर ट्रॉलियो से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed