फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane vehicles jammed the city

गन्ने के वाहनों से शहर में लगा जाम

Tue, 17 Mar 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane vehicles jammed the city
शामली गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली से लगा जाम - फोटो : SHAMLI
गन्ने के वाहनों से शहर में लगा जाम
विज्ञापन

शामली। शामली शुगर मिल में गन्ना अधिक आने की वजह से मंगलवार को शहर में जाम के हालात बने रहे। दोपहर को एक घंटे शहर में जाम की स्थिति बनी रही। रात को भी गन्ने के वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही थी।

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे शहर की शुगर मिल में गन्ने से भरे वाहन काफी मात्रा में आने शुरू हो गए। वीवी इंटर कालेज रोड, मुजफ्फरनगर रोड की तरफ से गन्ने की बुग्गियां भरकर आ रही थी। कुछ देर बाद बुढ़ाना रोड और माजरा रोड की तरफ से भी वाहन आने लगे, जिससे शहर गन्ने के वाहनों से भर गया। दोपहर करीब एक बजे शहर में एमएसके रोड, शुगर मिल रोड, अग्रसेन पार्क के पास गन्ने के वाहनों का अंबार लगा था। यातायात पुलिस कर्मी और शुगर मिल के सुरक्षा कर्मियों ने वाहनों को सड़क पर एक ओर साइड में लगवाया, लेकिन कुछ किसानों द्वारा जल्द आगे ले जाने के चक्कर में आड़े तिरछे वाहन निकालने की कोशिश की, जिससे जाम की स्थिति कई बार बनी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के बाद शहर में जाम की स्थिति बनी थी। पिछले एक महीने में ये पांचवां मौका है, जब शहर में गन्ने के वाहनों से जाम की स्थिति बनी है। इस कारण आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जाम से बचने को बहुत से लोग अपनी बाइक ,स्कूटी को शहर के नया बाजार, बड़ा बाजार से निकालना श़ुरू किया, ई रिक्शा वाले भी इधर से ही निकलने लगे, जिससे बाजार में भी रुक रुक कर जाम लगा। इस संबंध में शुगर मिल के शामली शुगर मिल के जीएम केन कुलदीप पिलानिया ने बताया कि दो दिन पहले तकनीकी वजहों से मिल में गन्ने की पेराई कम हुई थी। इस वजह से रुका हुआ गन्ना मंगलवार को किसान अधिक लेकर आ गए। हालांकि मिल ने सामान्य दिनों की तरह से ही गन्ने का इंडेंट दिया था।

शामली गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली से लगा जाम

शामली गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली से लगा जाम- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed