{"_id":"5ecffaca8ebc3e90373017a4","slug":"sugarcane-vehicles-jam-on-sugar-mill-farmers-upset-shamli-news-mrt483802737","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल पर गन्ना वाहनों का जाम, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल पर गन्ना वाहनों का जाम, किसान परेशान
विज्ञापन

थानाभवन। शुगर मिल के पेराई सत्र समापन की घोषणा के बाद से मिल के बाहर गन्ना वाहनों की लाइन लगी है। इससे एक तरफ जहां किसानों को अपना गन्ना डालने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ गन्ना वाहनों के कारण राहगीरों को जाम से भी जूझना पड़ रहा है।
शुगर मिल ने पांच दिन पहले नोटिस जारी कर 26 मई को पेराई सत्र का समापन की घोषणा की थी। यह सूचना मिलते ही किसान गन्ना लेकर शुगर मिल के गेट पर लाइन लगाकर खड़े हो गए। गन्ना किसानों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गन्ना समिति ने क्षेत्र का सर्वे किया तो पता चला कि अभी काफी मात्रा में गन्ना खेतों में है। इसके बाद से शुगर मिल के बाहर किसानों की लाइन लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार दोपहर तक मिल के बाहर करीब दो किलोमीटर लंबी लाइन लग चुकी थी। गन्ने के कारण यातायात भी बाधित रहा और लोगों को यहां जाम का सामना करना पड़ा। हालांकि, पुलिस यातायात को सुचारु करने में जुटी रही। गन्ना जीएम लेखपाल सिंह ने बताया कि संभवत: शुक्रवार तक सभी किसानों के गन्ना मिल पहुंच जाएगा। इसके बाद मिल के इस पेराई सत्र का समापन किया जाएगा।