फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane slips will not be received, messages will be sent on mobile

नहीं मिलेंगी गन्ना पर्चियां, मोबाइल पर आएगा मेसेज

Thu, 15 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane slips will not be received, messages will be sent on mobile
शामली। इस साल पेराई सत्र मेें सहकारी गन्ना समितियों के माध्यम से गन्ने की पर्चियों का मोबाइल से मेसेज किसानों को मिलेगा। गन्ना तुलाई से 72 घंटे पहले मेसेज मिलेगा। जिसके बाद गन्ने की आपूर्ति चीनी मिल का करनी होगी।
विज्ञापन

जिले में चीनी मिलों के पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ना सहकारी समिति दो माह पूर्व तैयारियों में जुट जाती थी। पक्का कलेंडर बांट दिए जाने के बाद दूसरे जिलों से गन्ना पर्चियों का प्रकाशन कराया जाता था। समितियां किसानों के घरों पर वितरण की व्यवस्था कराने के लिए मानदेय पर अस्थाई रुप से 68 कर्मचारी रखती थी। चीनी मिल चालू होने से एक सप्ताह पहले मिल संबधित गन्ना समितियों को गन्ना इंडेंट भेजता था। गन्ना इंडेंट जारी होने के बाद समिति किसानों को पर्चियों का वितरण करती थी।
विज्ञापन

इस बार चीनी मिलों के गन्ना नया पेराई सत्र चालू होने की संभावित तिथियां 30-31 अक्तूबर है। नए पेराई सत्र में जिले का गन्ना विभाग मेसेज के माध्यम से गन्ना पर्चियां किसानों को भेजकर गन्ने की तुलाई की तैयारी कर रहा है। पिछले सत्र में गन्ना विभाग सात माह पहले मोबाइल पर किसानों का गन्ना पर्चियों का मेसेज जारी करके गन्ने की तुलाई रिहर्सल कर चुका है। चीनी मिलों के नए पेराई सत्र के लिए अभी किसानों को पक्का कलेंडर वितरित होना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जिले के एक लाख नौ हजार गन्ना किसानों को गन्ना पर्चियों का मेसेज भेजा जाएगा। खरीद केंद्रों पर गन्ना तौल की तिथि से 72 घंटे से पहले गन्ना पर्चियों का मेसेज भेज जाएगा। सभी किसानों के समितियों पर मोबाइल नंबर मौजूद पहले से मौजूद है। किसानों को कोई परेशानी नजर नहीं आएगी।

गन्ना पर्चियों का मेसेज किसानों के लिए फायदेमंद
समिति के पर्ची वितरक गन्ने की पर्चियां किसानों को वितरण न करके क्रय केंद्र अथवा पंचायत घर- चौपालों पर रख देते थे। विरोधी संबधित किसानों की गन्ना पर्चियां गायब कर देते थे। सीधा किसान को गन्ना पर्चियों का मेसेज जाएगा। छोटे बडे़ मोबाइल पर मेसेज किसानों को मिलेगा। इससे किसानों को सुविधा रहेगी। - राजवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन शामली गन्ना परिषद।
गन्ना पर्चियों का वितरण करने के लिए अस्थाई कर्मचारी
गन्ना समिति - कर्मचारियों की संख्या
शामली 35
ऊन 15
थानाभवन 18
कर्मचारियों का कुल योग 68
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed