{"_id":"5f7a157e8ebc3e9bc9199614","slug":"sugarcane-recovery-came-out-better-in-october-shamli-news-mrt5045208194","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस माह गन्ने की रिकवरी का आया बेहतर परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस माह गन्ने की रिकवरी का आया बेहतर परिणाम
विज्ञापन
शामली। इस बार अक्तूबर माह में गन्ने की रिकवरी का बेहतर परिणाम आया है। ऊन शुगर मिल में कराई गई जांच में पिछले साल के मुकाबले इस बार .75 तथा शामली में .15 प्रतिशत ज्यादा रिकवरी आई है। शुगर मिलों के संचालन तक रिकवरी में और बढ़ोतरी होगी।
जिले की ऊन चीनी मिल ने गत एक अक्तूबर और शामली चीनी मिल ने तीन अक्तूबर को गन्ने की रिकवरी का लैब में टेस्ट किया। ऊन मिल की गन्ना रिकवरी सात प्रतिशत का औसत निकला है। मिल में पिछले साल एक अक्तूबर को टेस्ट की गई रिकवरी 6.25 प्रतिशत पाई गई थी। ऊन मिल की गन्ना रिकवरी का औसत इस बार .75 प्रतिशत ज्यादा आया है। शामली चीनी मिल ने तीन अक्तूबर को लैब में गन्ने की रिकवरी का औसत 7.40 प्रतिशत रिकार्ड किया गया है, जबकि पिछले साल अक्तूबर के प्रथम दो-तीन दिनों रिकवरी का औसत 7.25 प्रतिशत था। इस बार पिछले साल से .15 प्रतिशत अधिक रिकवरी आई है। ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत और थानाभवन मिल के गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर का कहना है कि चीनी मिल संचालन के लिए दस प्रतिशत रिकवरी की जरूरत है। उनका कहना है कि एक क्विंटल गन्ने में दस किलो चीनी बनती है। बाजार में एक बोरा चीनी मूल्य 3240 रुपये है। मौजूदा गन्ना मूल्य 325 रुपये प्रति क्विंटल के मुताबिक दस किलो चीनी 324 रुपये का औसत है। जिले की चीनी मिलों के अफसरों को उम्मीद है कि दशहरा के बाद चीनी मिलों की रिकवरी दस प्रतिशत तक औसत आ जाएगा, जिससे चीनी मिलों को चलाने में आसानी हो जाएगी।
------------
शामली में 12 और थानाभवन 18 अक्तूबर को होगा बायलर पूजन
शामली। ऊन मिल का बायलर पूजन गत एक अक्तूबर को हो चुका है। बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल का बायलर पूजन आगामी 18 अक्तूबर और शामली चीनी मिल का बायलर पूजन 12 अक्तूबर को होगा। ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक के मुताबिक मिल आगामी 31 अक्तूबर को चालू होगी।
विज्ञापन
--------------
थानाभवन मोटा शीरा एथनॉल बनानें में करेगा प्रयोग
शामली। बजाज समूह की सहारनपुर जिले की गांगनौली चीनी मिल में एथनॉल प्लांट की तैयारी चल रही है। इस सीजन में एथनॉल प्लांट चालू हो जाएगा। थानाभवन मिल मोटा शीरा बनाकर गांगनौली चीनी मिल को आपूर्ति करके एथनॉल बनाने में प्रयोग करेगा। थानाभवन मिल के गन्ना महाप्रबंधक जेबी तोमर का कहना है कि उनके 84 गन्ना तौल खरीद केंद्रों में से 37 केंद्र तैयार हो चुके हैं।