फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane price payment should be provided along with interest

गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित दिलाया जाए

Tue, 19 Jan 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane price payment should be provided along with interest
शामली क्षेत्र के गांव हिन्ड में बैठक करते किसान। - फोटो : SHAMLI
शामली। भारती किसान संगठन ने गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित दिलाने की मांग की है। साथ ही वर्तमान पेराई सत्र में गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल तय करने की भी मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव हिंड में आयोजित भारतीय किसान संगठन की बैठक में जिलाध्यक्ष जमील अहमद ने कहा कि पिछले पेराई सत्र के गन्ना मूल्य का भी भुगतान किसानों को नहीं किया गया है, जबकि दूसरा पेराई सत्र शुरू हुए भी ढाई महीने से ज्यादा का समय बीत गया है।
विज्ञापन

एसडीएम संदीप कुमार को पांच सूत्रीय मांग पत्र राष्ट्रपति के नाम दिया गया। ज्ञापन में गन्ना मूल्य तत्काल 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज सहित कराने, किसानों के बिजली बिल व बकाया को लेकर आरसी जारी नहीं करने, एमएसपी पर तुरंत कानून बनाने तथा दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों की मांगे तुरंत मानने की मांग की गई। मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। मौके पर राव खालिद, सनव्वर अली, जगदीश, ताज मोहम्मद, अंसार राणा, मदन सिंह जावेद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
बकाया भुगतान के लिए ऊन शुगर मिल पर दिया धरना
ऊन। भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह के नेतृत्व में ऊन शुगर मिल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने दिल्ली किसान आंदोलन में मृतक किसानों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने कृषि कानूनों को वापस लेने तथा एमएसपी पर कानून बनाने की मांग करते हुए गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। बकाया गन्ना भुगतान मय ब्याज कराने, किसानों को सिंचाई हेतु बिजली निशुल्क देने, शुगर मिल पर जाने वाली सड़कें बनवाने की मांग की तथा मांगे पूरी न होने पर 26 जनवरी के बाद विशाल-धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। धरना प्रदर्शन पर पहुंचे मिल के केन जीएम अनिल अहलावत ने बताया कि चीनी मिल 31 जनवरी तक समस्त भुगतान कर देगी। धरने प्रदर्शन के दौरान झिंझाना थानाप्रभारी श्यामवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा। धरना-प्रदर्शन में ब्रह्मपाल बझेड़ी, उग्र सिंह चौहान, महावीर सरपंच, यशपाल खेड़की, सत्यपाल, विपिन, मेहताब, मुकेश, धर्मपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed