फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane payment due, sought compensation for crops

बकाया गन्ना भुगतान, फसलों का मुआवजा मांगा

Thu, 19 Mar 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane payment due, sought compensation for crops
शामली डीएम को ज्ञापन देते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले के रालोद कार्यकर्ताओं ने डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन सौंपकर बकाया गन्ना मूल्य दिलाए जाने और बारिश, ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन, बहावड़ी थांबेदार बाबा श्याम सिंह के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि जिले की चीनी मिलों द्वारा नए सत्र का किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बकाया गन्ने का भुगतान किए जाने की मांग की है। इसके अलावा ओलावृष्टि से किसानों की हुई किसानों की सरसों, गेहूं-आलू, गन्ना, बागवानी, सब्जियों आदि की फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए जाने, शामली से लिलौन खेड़ी मार्ग का नवीनीकरण कराने, खेतों में खड़े गन्ने का सर्वे कराकर चीनी मिलों को आपूर्ति करने की मांग की है। मौके पर रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़, जलालाबाद के पूर्व चेयरमैन अशरफ अली, योगेश भभीसा, राजन चावला, पंकज सरोहा, सुनील मलिक, दीपक देशवाल आदि रहे। इसके अलावा जिले के किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मिले। उन्हें ज्ञापन कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग 709 एडी के लिए व्यवसायिक क्षेत्र की बहुउपयोगी भूमि का कम मूल्य निर्धारित किया है। किसानों की भूमि का सही मूल्य निर्धारित करने की मांग की है। मौके पर रमेशचंद, मौहम्मद वकील, प्रभात गर्ग, शुभम गर्ग, नाथीराम, पवन कुमार, साधू राम, राजकुमार, ब्रजपाल, मांगेराम, अतुल, कमल, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed