फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane Minister Suresh Rana planted saplings

मोदी योगी कर रहे देश की भलाई के कार्य: सुरेश राणा

Mon, 06 Jul 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane Minister Suresh Rana planted saplings
थाना भवन में पौधा रोपण करते गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने पौधरोपण किया
विज्ञापन

थानाभवन। सरकार की ओर से चलाए गए वन महोत्सव के कार्यक्रम के तहत प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कृष्णा नदी के किनारे पौधरोपण कर मौजूद लोगों को अपने जन्मदिन पर पौधरोपण करने की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।
सरकार प्रदेश में एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव मना रही है। इस दौरान प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में रविवार को कृष्णा नदी के किनारे पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि सभी का पर्यावरण के प्रति दायित्व बनता है कि अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। जनपद में नौ लाख 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन शामली में 10 लाख से ज्यादा पौधे लगे हैं। कहा कि पूरे जनपद में कृष्णा नदी 72 किमी के दायरे में होकर बहती है और इसका पुनरुद्धार करने का काम प्रगति पर है। कृष्णा नदी के किनारे ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ करने का काम किया जा रहा है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने भी सभी लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान गन्ना मंत्री ने अपने जन्मदिवस पर सभी लोगों को कम से कम एक पौधा लगाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

- मंत्री के जन्मदिन पर लोगों को बांटे मास्क
थानाभवन। भाजपा के जिला मंत्री पीयूष सैनी ने रविवार को हसनपुर लुहारी गांव में गन्ना मंत्री सुरेश राणा का जन्मदिन मनाया। उन्होंने गांव में घर-घर जाकर लोगों को मास्क बांटे। उन्होंने कहा कि गन्ना मंत्री सुरेश राणा के नेतृृत्व में क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए। इंटर कॉलेज के साथ गांव में बाईपास के निर्माण से सिर्फ गांव ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों को यातायात में काफी राहत मिली है। इसके बाद जिला मंत्री ने गांव के युवाओं को मास्क बांटे। इस दौरान अक्षय नरैया, देव सैनी, राकेश सैनी, सागर, निशांत, शुभम, आशु सहित कई लोग मौजूद रहे।

थाना भवन पौधारोपण कार्यक्रम में बोलते गन्ना मंत्री सुरेश राणा

थाना भवन पौधारोपण कार्यक्रम में बोलते गन्ना मंत्री सुरेश राणा- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed