{"_id":"5e0a48898ebc3e87c11d7704","slug":"sugarcane-minister-inaugurates-cc-road-shamli-news-mrt4613153120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मंत्री ने सीसी सड़क का लोकार्पण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मंत्री ने सीसी सड़क का लोकार्पण किया
विज्ञापन

थानाभवन। प्रदेश के कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सोमवार को मुंडेट खादर गांव में सीसी सड़क का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों की जनसमस्याओं को सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
सोमवार को क्षेत्र के गांव मुंडेट खादर में सड़क का लोकार्पण करते हुए गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि इस 107 मीटर की सीसी सड़क का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से कराया गया है। पिछले काफी समय गांव के लोग इस मुख्य सड़ का निर्माण कराए जाने की मांग कर रहे थे। यहां की समस्या को देखते हुए उन्होंने इस कार्य के लिए नौ लाख 43 हजार रुपये का बजट स्वीकृत कराया था। इसके बाद अब यह सड़क बनकर तैयार हो गई है। अब लोगों को बरसात के दिनों में यहां परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार हर तरफ विकास कार्य कर रही है। इसके बाद गन्ना मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और इस संबंध में अधिकारियों को फोन पर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।