{"_id":"60fef5638ebc3e585935a5a8","slug":"sugarcane-minister-heard-problems-in-janta-darshan-shamli-news-mrt5491594122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दर्शन में गन्ना मंत्री ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दर्शन में गन्ना मंत्री ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
थानाभवन में शिकायत सुनते गन्ना मंत्री सुरेश राणा
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दर्शन में गन्ना मंत्री ने सुनीं समस्याएं
शामली, थानाभवन/बाबरी। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन स्थित अपने फार्म हाउस पर जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत जन समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
मंत्री सुरेश राणा ने अधिकारियों से कहा कि एक ही समस्या के लिए किसी भी व्यक्ति को बार-बार अधिकारियों के पास न जाना पड़े। विभाग से संबंधित अधिकारी इस बात को तय कर लें कि समस्या का निस्तारण एक बार में ही हो जाए, एक व्यक्ति एक ही समस्या को लेकर बार-बार एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाएगा तो, उसमें संबंधित विभाग के अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी। सुरेश राणा ने कहा कि आज देश व प्रदेश में मोदी और योगी की सरकार किसानों, गरीबों, मजदूरों व आम जनमानस के लिए अनेकों विकास की योजनाएं चला रही हैं, जिनका लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। इस दौरान जयपाल सिंह, राजीव शास्त्री, राजकुमार चेयरमैन, सोमबीर सिंह, संदीप चौधरी, रोशन चौधरी आदि मौजूद रहे।
बाबरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा के ग्रामीणों ने फतेहपुर बंती खेड़ा लिंक मार्ग पर किये गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए गन्ना मंत्री सुरेश राणा को शिकायती पत्र दिया। गन्ना मंत्री ने एसडीएम को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।