फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane Minister distributed smart phones to ASHAs

गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने वितरित किए आशाओं को स्मार्ट फोन

Sat, 01 Jan 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane Minister distributed smart phones to ASHAs
शामली कलक्ट्रेट सभागार में आशाओं को स्मार्ट फोन देते गन्ना मंत्री सुरेश राणा, डीएम जसजीत कौर, एडी - फोटो : SHAMLI
शामली। गन्ना मंत्री सुरेश राणा और डीएम जसजीत कौर ने शुक्रवार को 45 आशाओं को स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए।
विज्ञापन

सीएम योगी ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में आशाओं को स्मार्ट फोन वितरित किए। जिले की 382 आशाओं में से प्रतीकात्मक रूप में 45 को गन्ना मंत्री सुरेश राणा और डीएम जसजीत कौर ने स्मार्ट मोबाइल फोन का वितरण किया। वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना गया। गन्ना मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के समय में डॉक्टर, प्रशासनिक अधिकारी और निगरानी समितियों जिसमें आशा बहुओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना हो गई है। डीएम जसजीत कौर ने कोरोना के तीसरी लहर से सतर्क रहने के लिए आगाह किया। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि जनपद में 889 आशा कार्यरत हैं, जिसमें से 382 हेतु स्मार्ट फोन उपलब्ध हो गए हैं। जिनमें से आज प्रतीकात्मक रूप में 45 आशाओं को वितरण किया गया। शेष को ब्लॉकों के माध्यम से वितरण किया जाएगा। मौके पर एडीएम संतोष कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सा अधीक्षक, बीसीपीएम, आशा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed