{"_id":"5dceecad8ebc3e54b4103e1f","slug":"sugarcane-jam-in-the-city-public-worried-shamli-news-mrt4537784158","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में गन्ने का जाम, जनता हुई परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में गन्ने का जाम, जनता हुई परेशान
विज्ञापन
शामली में एमएसके रोड पर गन्ने की ट्रैक्ट्रर टॉली के जाम में फसी स्कूली बस।
- फोटो : SHAMLI
शामली। खराब पड़ी शामली शुगर मिल शुक्रवार सुबह चल गई लेकिन शहर की सड़कों पर गन्ने का अंबार लग गया। शहर के मुख्य मार्गों पर गन्ना लदे वाहन खड़े थे और लोगों का निकला मुश्किल था। कार और बड़े वाहन को निकलने का रास्ता ही नहीं था। सरकारी अस्पताल जाने वाले रास्तों पर जाम था। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के बाद स्कूल वाहन भी जाम में जूझते रहे और बच्चे परेशान रहे। राहगीर भी गन्ने के वाहनों के बीच से मुश्किल से निकले। जाम से बचने को लोग बाजार और गली मोहल्लों में गलियों से निकले तो वहां भी जाम के हालात बने रहे। अमर उजाला ने दोपहर एक से तीन बजे तक शहर का हाल जाना।
एमएसके रोड पर सबसे बुरा हाल
वर्मा मार्केट से भिक्की मोड़ तक गन्ने के वाहन लगे थे। हनुमान रोड की तरफ भी गन्ने के वाहन लगे थे। दुपहिया वाहन तो जैसे तैसे निकल रहे थे लेकिन कार नहीं निकल पा रही थी। बाद में यातायात पुलिस ने पहुंचकर वाहनों को साइड में लगवाया।
भिक्की मोड तिराहे पर बुरा हाल
सड़क के एक तरफ गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉलियां खड़ी थी। दूसरी ओर से ही ट्रैफिक चल रहा था। तभी माजरा रोड से कुछ किसान गन्ने की बुग्गी और ट्रैक्टर ट्रॉली लाए तो जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन
बुढ़ाना रोड भी हुआ जाम
सिंभालका, बहावडी लांक आदि गांवों का गन्ना आ रहा था। बुढ़ाना रोड से हनुमान रोड होते हुए शुगर मिल गन्ना ला रहे किसानों के वाहनों से यह मार्ग जाम रहा। सावित्री देवी अस्पताल से लेकर हनुमान धाम तक पूरी तरह जाम था।
शुगर मिल रोड पर छात्राओं की मुसीबत
अग्रसेन मार्क से शुगर मिल रोड तो पूरी तरह जाम थी। यहां पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियां और बुग्गियां थी। दुपहिया वाहन भी मुश्किल से निकल रहे थे। इसी रोड पर हिंदू कन्या इंटर कालेज की छात्राएं भी जाम के बीच से वाहनों से बचकर निकलकर जा रही थी।
वीवी इंटर कालेज रोड
गन्ने के वाहन एक साइड में लगे थे। कुछ किसानों ने जल्दबाजी के चलते दूसरी तरफ भी वाहन खड़े कर दिए, जिससे जाम के हालात बने। हालांकि कुछ दुकानदारों के विरोध और यातायात पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर व्यवस्था बनाई।
बड़ा बाजार, गांधी चौक
कुछ लोगों ने अपनी कार और दुपहिया वाहनों को कबाड़ी बाजार, नया बाजार की ओर से निकालना शुरू किया। ई रिक्शा चालक भी बाजार और गलियों से निकलने लगे, बाजार भी जाम हो गए।
सरकारी अस्पताल जाने के रास्ते भी जाम
सीएचसी आने के लिए शहर के हनुमान धाम, शुगर मिल रोड, बुढ़ाना रोड की तरफ से रास्ता है लेकिन इन तीनों ही रास्तों पर गन्ने की बुग्गी और ट्रालियां खड़ी थी। एंबुलेंस निकलने की स्थिति नहीं थी। सवाल उठता है कि यदि इमरजेंसी में गंभीर मरीज को यहां लाना पड़ा एंबुलेंस कैसे निकलेगी। पिछले साल भी गन्ने के जाम में फंसकर एक मरीज को समय पर उपचार ना मिलने से मौत हो गई थी।
आज शाम तक सामान्य होगी स्थिति
मिल में तकनीकी खराबी की वजह से समस्या बनी है। जिन किसानों को पर्चियां जारी की जा चुकी है वह गन्ना ला रहे हैं, यदि मिल खराब ना होती तो जाम की समस्या नहीं बनती। शुक्रवार सुबह से ही मिल चली है। मिल ने 17 नवंबर का इंडेट शून्य कर दिया है, पूर्व में जारी इंडेट का गन्ना शनिवार शाम तक आ जाएगा। रविवार को स्थिति सामान्य हो जाएगी। गन्ना वाहनों की व्यवस्था बनाने में शुगर मिल के सिक्योरिटी गार्ड भी लगाए हैं। - कुलदीप पिलानिया, महाप्रबंधक (केन)
यातायात पुलिस की पूरी टीम यातायात व्यवस्था बनाने मे लगी है। शहर के चौराहों के अलावा गन्ने के वाहनों को कतारबद्व लगवाने के लिए भी टीम काम कर रही है। मिल अधिकारियों से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है कि वे इंडेंट आवश्यकता से अधिक जारी ना करें। - भंवर सिंह ,यातायात निरीक्षक