{"_id":"bda262337c53fe48c6e97345d5dbbf70","slug":"sugarcane-farmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र चालू कराने के लिए किसानों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र चालू कराने के लिए किसानों का प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली । गन्ना क्रय केंद्र चालू न होने, पर्ची मिलने में आ रही दिक्कतों को लेकर किसानों ने विधायक पंकज मलिक के नेतृत्व में सहकारी गन्ना समिति कार्यालय में हंगामा किया। विधायक ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गांव भभीसा में खाईखेड़ी शुगर मिल का क्रय केंद्र चालू नहीं कराया जा रहा है, जिससे किसान परेशान हैं। इसके अलावा लिसाड़ गांव में थानाभवन का क्रय केंद्र चालू नहीं है। गांव मखमूलपुर में दो क्रय केंद्र चालू नहीं हुए हैं। कुछ किसानों ने बताया कि थानाभवन चीनी मिल ने उनका कलेंडर ही जारी नहीं किया है। इसके अलावा किसानों ने यह भी बताया कि गन्ना पर्ची जारी नहीं की जा रही है।
विधायक ने मौके से ही जिला गन्ना अधिकारी को कॉल करके कहा कि यदि किसानों की समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो किसान उग्र हो जाएंगे। समिति सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गन्ना पर्ची बनवाने का टेंडर जिस एजेंसी के पास है, उसी स्तर से गलती की जा रही है। इस मामले मेंे गन्ना उपनिदेशक को पत्र लिखा गया है।