फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane boiling disease

गन्ने में लगा पोक्का बोईंग रोग

Sun, 12 Jul 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane boiling disease
शामली। गन्ने में लगने वाला पोक्का बोईंग रोग का असर शुरू हो गया है। इसका असर शामली के आसपास के कुछ गांवों जैसे बनत, समसपुर, जलालपुर एवं समेत कई गांवों की गन्ने की फसल में देखने को मिला है।
विज्ञापन

शामली कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक शीशपाल सिंह के मुताबिक गन्ने में लगने वाला पोक्का बोईंग एक फफूंदी जनित रोग है। जून माह से सक्रिय होकर सितंबर माह के बीच गन्ने की फसल में रहता है। पोक्का बोईंग रोग का असर शामली के आसपास के समसपुर, जलालपुर बनत एवं गांवड़ी के खेतों में दिखना शुरू हो गया है। इसका असर फिलहाल गन्ने की फसल में आंशिक लक्षण दिखाई देने लगे हैं। यह रोग बरसात के दिनों में तेजी से फैलता है। खेत में पानी भरने और हवाओं में तेजी से फैलता है। गन्ने की सीओ 0238 गन्ने की प्रजाति में यह रोग ज्यादातर असर करता है। गन्ने की बढ़वार को रोकता है। प्रारंभिक अवस्था में अगोले की पत्तियों पर सफेद धब्बे पड़ते हैं, इसके बाद पत्तियां पीली पड़कर सिकुड़ना शुरू हो जाती हैं और पत्तियों बीच से कट जाती हैं, जैसे किसी ने चाकू से काट दिया हो। संक्रमण की तीव्रता अधिक होने पर अगोले की सारी पत्तियां मुड़कर, सुखकर गिर जाती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गन्ने का ऊपरी भाग ठूंठ की भांति दिखाई देता है। पत्तियों के सड़कर नीचे गिर जाने से पौधों की बढ़वार प्रभावित होती है। उत्पादन में भारी कमी आ जाती है। कई बार किसान भाई इस रोग को टॉप बोरर कीट का प्रकोप समझकर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर देते हैं जिससे कोई फायदा नहीं होता है। पोक्का बोईंग रोग से बचाव के लिए किसानों को गन्ने की रोगरोधी प्रजाति का चुनाव करना चाहिए। बुवाई से पूर्व बीजोपचार अवश्य करें, खेत में उचित जल निकास का प्रबंध करें। रोग ग्रस्त पौधे को उखाड़ कर मिट्टी में दबा दें। इसकी रोकथाम हेतु कॉपर ऑक्सी क्लोराइड का 3.0 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर 10-15 दिन के अंतराल पर दो छिड़काव करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed