फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugarcane being smuggled from Shamli and being sent to Punjab

शामली से तस्करी कर पंजाब भेजा जा रहा गन्ना

Wed, 16 Dec 2020 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane being smuggled from Shamli and being sent to Punjab
शामली मेरठ करनाल मार्ग पर दूसरे स्टेट के लिए जाता गन्ने से लदे ट्रक। - फोटो : SHAMLI
इंद्रपाल सिंह पांचाल
विज्ञापन

शामली। गन्ना माफिया फिर सक्रिय हो गए हैं। ये जिले से गन्ना खरीदकर पंजाब और दूसरे प्रदेशों में तस्करी कर रहे हैं। यमुना किनारे के गांवों में माफिया किसानों से अवैध रूप से 240 रुपये से 260 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना खरीद कर रात में ट्रकों से पंजाब भेजा जा रहा है।
इसी माफिया ने पिछले साल दिसंबर से जनवरी तक पंजाब के खन्ना की चीनी मिलों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से गन्ना भेजा था। इस साल पेराई सत्र शुरू हुए डेढ़ माह बीत चुका है। जिले के कैराना के यमुना ब्रिज, भूरा और कांधला के गंगेरु क्षेत्र में अवैध रूप से किसानों से गन्ना खरीदा जा रहा हैं। कैराना में यमुना पुल के पास भी एक केंद्र चल रहा है।
विज्ञापन

माफिया किसानों का गन्ना खरीद कर पंजाब में पातड़ां की चीनी मिल में बेच रहे हैं। हरियाणा और पंजाब में गन्ने का उत्पादन कम होता है तथा दाम अधिक हैं। पंजाब की चीनी मिलें 350 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना खरीदती हैं। इस तरह 50- 60 रुपये प्रति क्विंटल ट्रक भाड़ा निकाल कर भी माफिया को 50-60 रुपये प्रति क्विंटल की बचत होती है। ये लोग एक सीजन में 20 से 60 लाख रुपये तक कमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली गन्ना परिषद के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह का कहना है कि गन्ना आयुक्त के निर्देश के बिना दूसरी चीनी मिलों अथवा दूसरे प्रदेशों को गन्ना आपूर्ति नहीं कर सकते हैं। ऐसे मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने का नियम है।
(संवाद)
----
गेहूं के लिए खेत खाली करने की मजबूरी
पिछले तीन साल से जिले में गन्ने की खूब पैदावार हो रही है। दिसंबर माह में चीनी मिलों से किसान को ज्यादातर गन्ने की पर्चियां नहीं मिल पाती हैं। गेहूं बुवाई के लिए किसान जल्दी खेत खाली करने के चक्कर में गन्ना बेचते हैं। उत्तराखंड की चीनी मिलों पर भी गन्ना मूल्य बकाया है। इसके चलते माफिया पंजाब और हरियाणा का रुख कर रहे हैं।

---
तीन साल पहले ऊन चीनी मिल पर हुई थी कार्रवाई
दूसरे राज्य का गन्ना खरीद करने पर तीन साल पहले ऊन चीनी मिल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया चुका है। तत्कालीन डीसीओ अनिल भारती के अनुसार हरियाणा के पानीपत-सोनीपत के किसानों का गन्ना खरीदने पर ऊन चीनी मिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
अवैध गन्ना खरीद पर होगी कार्रवाई
अवैध गन्ना करने वालों पर कार्रवाई के लिए टीम गठित कर दी गई है। जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
- विजय बहादुर सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
यूपी में गन्ने का दाम (पुराना)
- अगेती प्रजाति: 325 रुपये प्रति क्विंटल
उत्तराखंड
- अगेती प्रजाति : 327 रुपये प्रति क्विंटल
सामान्य प्रजाति: 317 रुपये प्रति क्विंटल
हरियाणा
सामान्य: 340-350 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed