{"_id":"67b626c6dd4a8853c80bbfa4","slug":"sugar-worth-rs-123-crores-was-sold-and-payment-of-rs-30-crores-was-given-shamli-news-c-26-1-sal1002-137234-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 123 करोड़ की चीनी बेची भुगतान 30 करोड़ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 123 करोड़ की चीनी बेची भुगतान 30 करोड़ दिया
विज्ञापन
कैडी गांव में पंचायत करते किसान। किसान
बाबरी। थानाभवन शुगर मिल द्वारा गन्ना भुगतान न करने पर नाराज किसानों ने कैड़ी गांव में पंचायत की। पंचायत में थानाभवन शुगर मिल द्वारा आगामी 28 फरवरी तक किसानों का बकाया भुगतान नहीं करने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
पंचायत में किसानों ने कहा कि बार-बार मांग के बावजूद किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। शुगर मिल ने 123 करोड़ रुपये की चीनी बेची लेकिन किसानों को सिर्फ 30 करोड़ रुपये का ही गन्ना भुगतान किया है जबकि चीनी बिक्री से मिली रकम में से 85 प्रतिशत से गन्ना मूल्य भुगतान करने का नियम है। इस सत्र में भी सिर्फ 17 दिन का ही भुगतान दिया गया है, जिसके कारण परेशानी हो रही है। किसान बच्चों की फीस तक जमा नहीं कर पा रहे।
बिजली वाले बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटने आ रहे हैं। ऐसे में किसान तनाव मे है। किसानों ने कहा कि गन्ना मूल्य कम से कम 450 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए था। सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। पंचायत में किसानों की ग्राम वाइज 12-12 लोगों की टोली बनाई गई, जो 27 फरवरी तक विभिन्न गांवों में जाकर प्रचार प्रसार करेगी। 28 तक भुगतान नहीं होने पर आंदोलन किया किया जाएगा। किसान जिलाधिकारी से भी मिले। जिलाधिकारी ने 28 तक भुगतान के निर्देश मिल के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
पंचायत में ठाकुर नरेंद्र सिंह पुंडीर, ठाकुर लाल्ला सिंह, राजपाल सिंह, महेशपाल , चौधरी विनीत पंवार, चौधरी महक सिंह, यशपाल सिंह, मोनू, संदीप महावतपुर, अजय ठाकुर, रुप सिंह आदि मौजूद रहै।