फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugar Warehouse Checks for Sugarcane Payment Pressure

गन्ना भुगतान के दबाव के लिए चीनी गोदाम की जांच

Sat, 08 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sugar Warehouse Checks for Sugarcane Payment Pressure
शामली शुगर मिल के गोदाम का स्टोक चेक करते अधिकारी। - फोटो : SHAMLI
शामली। किसानों का बकाया गन्ने का भुुगतान कराए जाने के लिए दबाव बनाने के लिए शामली गन्ना समिति की दो सदस्य टीम ने अपर दोआब मिल के गोदाम पर चीनी, शीरा, बैगास एथनोल की बिक्री का ब्योरा तलब किया। दो घंटे चली मिल के गोदाम की जांच जारी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम अखिलेश कुमार सिंह, डीसीओ विजय बहादुर सिंह के निर्देश पर गठित दो सदस्य टीम में शामिल में शामली गन्ना सहकारी समिति के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक पीएन शुक्ला और विशेष सचिव मुकेश राठी ने अपर दोआब शुगर मिल में पहुंचे। चीनी मिल में शामली मिल के चीफ आपरेटिंग आफिसर आर बी खोखर और गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानियां मिल समूह की दिल्ली में होने वाली बैठक में जाने के बाद नही मिल पाए। उप गन्ना महा प्रबंधक कर्णपाल सरोहा मौके पर मौजूद मिले। दो बजे के बाद टीम ने चीनी मिल के चीनी गोदाम में पहुंचकर चीनी की बिक्री भुगतान व अन्य जानकारी ली। दो घंटे लंबी जांच के बाद शामली गन्ना सहकारी समिति के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक पीएन शुक्ला और विशेष सचिव मुकेश राठी ने बताया कि शामली मिल की ओर से नए पेराई सत्र का किसानो का गन्ने का भुुगतान नहीं किया जा रहा है। शामली मिल पर बकाया गन्ने का भुगतान का दबाव बनाने के लिए मिल के गन्ने से बनने वाली चीनी, शीरा, बैगास एथनोल से उपलब्ध होने वाली धनराशि पैकेज के लिए चीनी स्टॉक को चैक किया गया है। मिल के सेल्स मैनेजर के न उपलब्ध होने से रिपोर्ट शनिवार को तैयार करके जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह और उपगन्ना आयुक्त सहारनपुर मंडल को भेजी जाएगी। शाम चार बजे तक मिल के चीनी गोदाम की जांच की गई। इस मौके पर उप गन्ना महा प्रबंधक कर्णपाल सरोहा मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed