फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugar mills will run in the last week of this month

--रिकवरी दस प्रतिशत पहुंची, चीनी मिलें 30-31 अक्तूबर को चलेंगी

Sun, 11 Oct 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sugar mills will run in the last week of this month
शामली शुगर मिल में मरमत्त का कार्य करते कर्मचारी - फोटो : SHAMLI
इस माह के अंतिम सप्ताह में चलेंगी चीनी मिलें
विज्ञापन

शामली। जिले की एक खांडसारी इकाई में पेराई सत्र प्रारंभ हो गया है। बहलोललपुुर में चालू खांडसारी इकाई की गन्ना रिकवरी दस प्रतिशत तक पहुंच गई है। सभी चीनी मिलें 30-31 अक्तूबर से चालू हो जाएंगी। चीनी मिलों के नए पेराई सत्र की तैयारियों के मद्देनजर तौल केंद्रों के लिपिकों के लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। चीनी मिलों की ओर से खरीद केंद्रों पर पचास फीसदी से अधिक गन्ना तौल केंद्र लगाए जा चुके हैं।
इस बार जिले की शामली, थानाभवन, ऊन चीनी मिलें 30-31 अक्तूबर से अपना नया पेराई सत्र शुरू कर देगी। जिले के गन्ना विभाग की ओर से किसानों को तीन सप्ताह पूर्व कच्चे कैलेंडर वितरित किए चुके है। चीनी मिलों के पेराई सत्र शुरू करने लिए चीनी मिलों में युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। ऊन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने बताया कि चीनी मिल में एक अक्तूबर को बायलर में अग्नि प्रज्वलित करके पूजन हो चुका है। मिल क्षेत्र में प्रतिदिन गन्ने की रिकवरी टेस्ट की जा रही है। 90 तौल केंद्रों के लिपिकों के लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया गया है। मिल की ओर से 33 तौल कांटे लगाए जा चुके हैं। 29 अक्तूबर से गन्ने की खरीद करने का कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। थानाभवन चीनी मिल के यूनिट हेड वीरपाल सिंह ने बताया कि मिल का बायलर पूजन 18 अक्तूबर को होगा। पचास फीसदी तौल कांटे लगाए जा चुके हैं। 30-31 अक्तूबर को पेराई पूजन के बाद मिल को चालू कर दिया जाएगा। शामली मिल के अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक केपी सरोहा ने बताया कि चीनी मिल के पेराई सत्र की तैयारियों के मद्देनजर 10-12 तौल केंद्र लगाए जा चुके हैं। सोमवार को बायलर पूजन की तैयारियां चल रही हैं। 29-30 अक्तूबर को मिल का पेराई पूजन किया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जिले की सभी चीनी मिलें 30-31 अक्तूबर से चल जाएंगी। किसान मेले में गन्ने से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। 20 अक्तूबर के बाद किसानों को पक्के गन्ना कैलेंडर वितरित करने का काम प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में बहलोलपुर में खांडसारी इकाई चालू
शामली। बुढ़ाना क्षेत्र की बहलोलपुर की खांडसारी ने अपना गन्ना पेराई सत्र शुरू कर दिया गया है। 250 रुपये प्रति क्विंटल से किसानों से गन्ना खरीदा जा रहा है। गन्ने की गुड़ की रिकवरी दस प्रतिशत आई है। दस खांडसारी इकाई 15 अक्तूबर तक चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना जिला खांडसारी अधिकारी भुवनेंद्र कुमार ने बताया कि कंडेला- खरड़ और खंदरावली में नई खांडसारी के लाइसेंस के लिए आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। थानाभवन मिल की ओर से 108 तौल लिपिकों के लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किए गए हैं। ऊन और शामली मिल के तौल लिपिकों के लाइसेंस अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। नए पेराई सत्र 2020-21 के लिए आठ खांडसारी इकाइयों के लाइसेेंस दिए गए हैं, जिनमें बुढ़ाना तहसील के बहलोलपुर, जौला में तीन इकाई, राजपुर छाजपुर, कमरुदीननगर, शामली जिले के बंतीखेडा, राझड आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 15 अक्तूूबर से सभी खांडसारी इकाईयां शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed