फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sugar mills paid cane price of Rs 60 crore to farmers

चीनी मिलों ने किया किसानों को 60 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान

Sat, 22 Oct 2022 07:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
Sugar mills paid cane price of Rs 60 crore to farmers
चीनी मिलों ने किया किसानों को 60 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान
विज्ञापन

शामली। भाकियू की पंचायत के बाद दीपावली से पहले 60 करोड़ रुपये का किसानों को बकाया भुगतान किए जाने के बाद जिले की मिलों पर 427.62 करोड़ रुपये का किसानों का चीनी मिलों पर भुगतान बकाया है।
शामली चीनी मिल पर गत अक्तूबर को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की अगुवाई में किसानों की पंचायत हुई थी। जिसमें जिले की शामली, ऊन, थानाभवन चीनी मिलों को 60 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान दिया जाना तय किया गया था। मिलों की ओर से 20 अक्तूबर तक 60 करोड़ रुपये दिए जाने का समय दिया गया था। मिलों की ओर 60 करोड़ रुपये दिए जाने के बाद किसानों का कुल 427.62 करोड़ रुपये बकाया रह गया है। जिसमें शामली चीनी मिल पर 186.52 करोड़ रुपये, ऊन चीनी मिल 86.12 करोड़ रुपये, थानाभवन चीनी मिल पर 154.98 करोड़ रुपये अवशेष है। शामली चीनी मिल दस फरवरी, ऊन चीनी मिल तीन मार्च और थानाभवन चीनी मिल दस फरवरी तक बकाया गन्ना भुगतान कर चुकी है। थानाभवन चीनी मिल पर मात्र 34 दिन का बकाया भुगतान किया है।
विज्ञापन

- 31 से शुरू होगा शामली, थानाभवन मिल का पेराई सत्र
शामली। जिले की चीनी मिलों का पेराई सत्र पिछड़ गया है। जिले की बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल 28 अक्तूबर के स्थान पर अब 31 अक्तूबर को चालू होगी। थानाभवन चीनी मिल की रिकवरी 8.5 प्रतिशत तक पहुंच गई है। मिल के गन्ना महाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 26 अक्तूबर से केंद्रों पर गन्ना खरीद शुरू होगी। शामली चीनी मिल की गन्ना रिकवरी 8.30 प्रतिशत दर्ज की गई है। शामली मिल की गन्ना रिकवरी थानाभवन चीनी मिल से कम है। मिल के गन्ना महाप्रबंधक सुशील खोखर ने बताया कि शामली चीनी मिल 31 अक्तूबर से चालू होगी। 30 अक्तूबर से खरीद केंद्रों और मिल गेट पर 31 अक्तूबर से गन्ना खरीद होगी। हालांकि ऊन चीनी मिल चार नवंबर से पेराई सत्र चालू करने बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 19 अक्तूबर से पूर्व कीमिलों की बकाया भुगतान की स्थिति करोड़ में
मिलें कुल गन्ना मूल्य किया भुगतान अवशेष
1- शामली 374.67 188.15 186 52
2- ऊन 337 250.87 86.12
3- थानाभवन 439.99 2 85,00 154.98
कुल योग 724.02 427.62
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed